युवक को पीटा फिर उसकी गाड़ी में लगाई आग:पिता की हत्या का बदला लेने लड़कों ने किया कांड

Updated on 13-12-2022 06:45 PM

रायपुर में पिता की हत्या का बदला लेने एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे युवक को पीट दिया। इसके बाद उसकी गाड़ी में आग लगा दी। इतना ही नहीं उसके साथ आए लड़के भी जमकर मारा और भाग गए हैं। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

रविवार की रात करीब 11 बजे कचना खम्हारडीह का रहने वाला राहुल गेंदरे अपने दोस्त शाहिल के साथ अपनी नानी मुन्नी के यहां वाल्मीकि नगर आया हुआ था। वह घरों में पेटिंग का काम करता है। दोनों दोस्त घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इतने में वहां पास में ही रहने वाले शेख इस्माइल,शेख अरमान और अनुराग रक्सेल आ पहुंचे। शाहिल को देख आरोपियों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।

घटना को लेकर आस-पास के लोगों ने बताया कि राहुल और शाहिल में से एक ने आरोपियों में से एक के पिता को मारा था। जिसके चलते पीड़ित जेल भी जा चुका है। यही वजह रही कि जब दोनों आए तो आरोपियों ने झगड़ा किया। फिर राहुल की गाड़ी भी जला डाली।

बताया गया कि जब आरोपियों ने राहुल की गाड़ी को आग लगाई, तब राहुल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर वहीं रुके और एक्टिवा में आग लगी दी। राहुल ने आग बुझाने का भी प्रयास किया था। लेकिन आग नहीं बुझ सकी है। इस मामले में अब पीड़ित ने घटना के अगले दिन रविवार 11 दिसंबर को कबीर नगर थाने में FIR करवाई है। फिलहाल आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.