रीपा केन्द्रों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे जिले के युवा

Updated on 04-07-2023 09:03 PM

धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांवों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा व दशा प्रदान करने के उददेश्य से महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की शुरूआत की गयी है।

रीपा के माध्यम से समूह की महिलायें न सिर्फ अपने पंसद के व्यावसाय को चुनकर आगे बढ़ रही है, बल्कि आर्थिक रूप से सक्षम होकर परिवार को भी समृद्धि की ओर अग्रसर कर रही है। शासन की मंशानुरूप इन ग्रामीण औद्योगिक पार्काे से पढ़े-लिखे युवाओं को भी जोड़कर लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है।

जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत युवाओं को अपना भविष्य तराशने में मदद मिल रही है। यहां उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई सेवा की मदद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले क्षेत्र के युवा इससे लाभान्वित हो रहे है। नौकरी ढूंढऩे वाले छात्रों को इंटरनेट एक्सेस करने और नौकरी के बारे में जानकारी खोजने में सहूलियत हो रही है, और साथ ही उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में भी सहायता मिल रही है। वहीं युवाओं को दुनिया में खेल, राजनीति, शिक्षा व मनोरंजन को भी करीब से देखने और समझने का मौका मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले के नगरी, कुरूद, मगलरोड और धमतरी में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्काे में वाई-फाई की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने पहल की जा रही है, जिसमें से धमतरी विकासखंड के ग्राम अछोटा और भटगांव, नगरी विकासखंड के गट्टासिल्ली और सांकरा, कुरूद विकासखंड के हंचलपुर और गातापार में वाईफाई की प्रारंभिक जांच पूरी कर फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

वहीं मगरलोड विकासखंड के ग्राम भेंड्री और खिसोरा में प्रारंभिक जांच पूरी कर वाईफाई सेवा प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के लिए उपयोगी इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। रीपा मे फ्री वाईफाई द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया है।  छात्रों के लिए, इंटरनेट उन्हें रोजगार समाचार, नौकरी के लिए आवेदन पत्र, सरकारी नौकरी की जानकारी और अन्य नौकरी संबंधित जानकारी खोजने मे सहायता प्रदान कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.