हाथों में धर्म ध्वज लेकर युवाओं ने दी सलामी, मुनिश्री सुधा सागर महाराज करेंगे जिज्ञासाओं का समाधान

Updated on 17-02-2023 06:05 PM

शहर के नंदीश्वर कॉलोनी में त्रिकाल चौबीसी मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में शुक्रवार से पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 17 से 23 फरवरी तक आयोजित पंचकल्याणक समारोह मुनि श्री सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में होगा। समारोह की शुरुआत घट यात्रा के साथ हुई। नंदीश्वर कॉलोनी से यात्रा प्रारंभ होकर पंचकल्याणक स्थल ढोंगा मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर मुनिश्री की पूजा-अर्चना की।

घट यात्रा मुख्य बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां जैन रेजिमेंट के युवाओं ने हाथों में धर्म ध्वज लेकर परेड की सलामी दी। इस मौके पर पंचकल्याणक स्थल पर गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में भगवान के माता-पिता सहित कुबेर, इंद्रा-इंद्राणी बनाए गए पात्रों की जोरदार अगवानी की गई। पंचकल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन ने बताया कि आज से 23 फरवरी तक पंचकल्याणक महोत्सव चलेगा।

कल होगा गर्भ कल्याणक का आयोजन

18 फरवरी को ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक का पूर्ण रूप दिखाया जाएगा। 19 फरवरी को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप दिखाया जाएगा। 20 फरवरी को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव होगा। 21 फरवरी को तप, दीक्षा कल्याणक मनाया जाएगा। 22 फरवरी को ज्ञान कल्याणक का कार्यक्रम होगा। 23 फरवरी को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ परिक्रमा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

समारोह के अध्यक्ष लुइस चौधरी ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान हर दिन मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे। सुबह से विधि-विधान से पंचकल्याणक का आयोजन होगा। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा समारोह में मुनिश्री सुधा सागर महाराज श्रद्धालुओं की धार्मिक जिज्ञासाओं से संबंधित सवालों का समाधान करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.