दुर्ग में दिनदहाड़े उठाईगिरी, 10 नग सोने की अंगूठी लेकर दो युवक फरार

Updated on 09-01-2025 02:02 PM

दुर्ग। बुधवार की दोपहर को आरोपियों ने सोने चांदी के दुकान में घुसकर 10 नग सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें दो आरोपी घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बुधवार की दोपहर लगभग 2.35 बजे दो युवक श्री बालाजी ज्वैलर्स गया नगर में पहुंचे। इस दौरान दुकान के मालिक पति पत्नी अपने बच्चों का इलाज कराने उसे लेकर सेक्टर 9 अस्पताल गए हुए थे। दुकान में पिछले डेढ़ वर्षो से कार्य कर रही डिंपल साहू 19 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास रामनगर बघेरा दुकान में अकेली थी।

इसी दौरान दो आरोपी दुकान में आए। एक आरोपी बाहर मोटरसाइकिल लेकर खड़े रहे वहीं एक आरोपी दुकान के भीतर पहुंचा। आरोपी ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। जब डिंपल उसे सोने की अंगूठी दिखा रही थी तब अज्ञात आरोपी अपनी उंगलियों में अंगूठी लगाकर देखने लगा।

इसी दौरान मौका पाकर उसने उंगलियों में लगभग 80 ग्राम वजन की 10 अंगूठी को पहना और तेजी से बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी ।

बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी लाल रंग हुंडी पहना हुआ है और दूसरा काले रंग का बैग लटका रखा है । जो युवक दुकान में घुसा था वह स्लेटी कलर का फूल बाह वाला शर्ट एवं मटमैला रंग का फुल पैंट पहना हुआ है । चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 5 लख रुपए बताई जा रही है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.