देवेन्द्र नगर के दुकान में चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

Updated on 04-08-2025 01:37 PM

रायपुर। देवेन्द्र नगर के दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार हुए है। हमराज भारती अपनी पुराना बस स्टैण्ड पगारिया काम्पलेक्स शॉप नंबर 127 को दिनांक 30.07.2025 को रात्रि करीब 08.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 31.07.2025 को सुबह करीब 09.30 बजे दुकान खोलने आया तो दुकान का सटर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो आलमारी एवं दराज का ताला टूटा हुआ था एवं समान बिखरा पडा हुआ था।

अलमारी के अंदर रखा हुआ लाल रंग डेल कंपनी का लेपटाप एवं डेल कंपनी का सीपीयू नही था एवं दुकान मे लगे सीसीटीवी का डीवीआर, पीतल का 5 लीटर वाली जार 02 नग, एवं सैमसंग कंपनी का मोबाईल जिस पर सिम नंबर 9522440247 लगा है एवं कीपेड मोबाईल स्मार्ट कंपनी का एवं नगदी रकम 12800रू. नही था ।

जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान ताला तोडकर दुकान के अंदर घुसकर चोरी कर ले गया , कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध को गंभीरता से लेते हुये मुखबीर लगाकर आरोपी अब्दुल हाशीम पिता अब्दुल हकीम उम्र 24 वर्ष सा. राजा तालाब नुरानी चौक थाना सिविल लाईन रायपुर, के कब्जे से 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन आईएमईआई नंबर 353099647212948/01, 355434787212945/01 है एवं आरोपी अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 वर्ष सा. सरदार बाडा नुरानी चैक थाना सिविल लाईन रायपुर से उसके बाजू के दुकान से चोरी किया गया 01 नग टीवी बुश कंपनी काला रंग का आरोपियो मेमोरण्म कथन के आधार पर बरामद कराने पर समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के कब्जा पुलिस लिया गया है।

आरोपियो द्वारा घटना स्थल से चोरी किये गये डेल कंपनी का लैपटाप, सीपीयू. एवं सीसीटीवी का डीबीआर., कीपेड मोबाईल को हमराही साथीदार समीर के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को बेचना, एवं नगदी रकम 12800 रू. को खर्च कर देना बताये है, कि आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत आज दिनांक 03.08.2025 को 15/10 बजे 15/20 बजें गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी

1. अब्दुल हाषिम पिता अब्दुल हकीम उम्र 24 वर्ष सा. राजा तालाब नुरानी चौक थाना सिविल लाईन रायपुर

2. अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 वर्ष सा. सरदार बाडा नुरानी चैक थाना सिविल लाईन रायपुर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.