बिलासपुर । टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिलासपुर पुलिस ने डॉक्टर की कार से 85 हजार रुपए की चोरी के जुर्म में एक पुराने चोर को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कार की पिछली सीट पर रखे थैले में टमाटर को देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई। डॉक्टर की कार का दरवाजा ठीक से बंद नहीं था, इसलिए सब्जियों का थैला निकालने के लिए वह जैसे ही कार में घुसा तो उसे पैसे वाला बैग भी दिखा। उसने पैसे भी निकाल लिए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असलम खान (35 वर्ष) नाम के आरोपी को पकड़ा है। रिंग रोड स्थित निदान पैथो लैब के संचालक डॉ. सोमेंद्र सिंह ठाकुर सिम्स के सामने स्थित बिलासा ब्लड बैंक में भी सेवाएं देते हैं। 2 अगस्त के दोपहर बाद 4.30 बजे वे रोज की तरह बिलासा ब्लड बैंक पहुंचे। कार सामने खड़ी कर ब्लड बैंक के भीतर चले गए। इस दौरान उनकी कार का एक दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ था।
धोखे में 45 हजार रुपए नाले में फेंके असलम ने बताया कि टमाटर की कीमत 150 से ज्यादा होने के कारण वह खरीद नहीं पा रहा था। इसी बीच सिम्स के सामने कार में जब उसने टमाटर देखा तो उत्सुकतावश कार के करीब जाकर देखने लगा। इस बीच उसे पता चला कि कार का दरवाजा ठीक से बंद नहीं है। उसने सब्जियों के साथ पैसे का बैग भी रखा। हालांकि 40 हजार का एक पैकेट ही मिला और 45 हजार के साथ बैग को नाले में फेंक दिया था।आरोपी ने धोखे में 45 हजार रुपए नाले में फेंके थे।
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…