वॉट्सऐप में जल्द मिलेगा थीम फीचर यूजर्स स्काई ब्लू, व्हाइट, पिंक और लेवेंडर कलर में चेंज कर सकेंगे ऐप का इंटरफेस

Updated on 10-01-2024 01:35 PM

मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए थीम फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स डिफॉल्ट ग्रीन कलर को बदलकर पांच अलग-अलग कलर में बदल सकेंगे। WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स डिफॉल्ट ग्रीन के साथ स्काई ब्लू, व्हाइट, पिंक और लेवेंडर कलर में ऐप का इंटरफेस चेंज कर सकेंगे। यूजर्स जिस भी कलर का थीम चूज करेंगे उसी कलर में नोटिफिकेशन और अनरीड मैसेज इंडीकेटर दिखाई देगा।

कंपनी की ओर से वॉट्सऐप के थीम फीचर के बारे में ऑफिशियल रूप से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि नए थीम ऑप्शन के साथ क्या ऐप UI में भी कोई बदलाव होगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि थीम में बदलाव के साथ कंपनी यूजर्स को कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन दे सकती है।

iOS यूजर्स के लिए थीम फीचर टेस्ट कर रही कंपनी
WABetaInfo के अनुसार, कंपनी अभी iOS यूजर्स के लिए बीटा वर्जन 24.1.10.70 में इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। आने वाले समय में यह फीचर सभी वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी रोलआउट करेगी।

अभी डार्क या लाइट मोड में वॉट्सऐप यूज कर सकते हैं यूजर्स
अभी वॉट्सऐप में कोई थीम ऑप्शन मौजूद नहीं है, यूजर्स अभी केवल डार्क या लाइट मोड में वॉट्सऐप को यूज कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.