तब खिलाड़ी थे, अब कोच... भारत की वो 'दीवार', जिसे न्यूजीलैंड फिर भेद नहीं पाया

Updated on 23-10-2023 02:47 PM
धर्मशाला: 20 साल से चलता आ रहा दाग आखिरकार धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हट ही गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट में हरा दिया। इस बार कीवी टीम की एक नहीं चली। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। ऐसे में 10 पॉइंट के साथ भारत अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गया है। इतना ही नहीं इस विश्व कप में भारत एकमात्र टीम है जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए भारत के मौजूदा हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हमेशा से चिंता का विषय रहे हैं। द्रविड़ 20 साल पहले भी थे अब भी हैं। बस फर्क इतना है कि तब वह खिलाड़ी थे और अब वह कोच हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल द्रविड़ का जलवा
2003 के वर्ल्ड कप में जब भारत और न्यूजीलैंड का मैच हुआ था तो राहुल द्रविड़ टीम का हिस्सा थे। उनका बल्ला उस मैच में जमकर बोला था और उन्होंने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। न्यूजीलैंड उस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 146 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद मोहम्मद कैफ और राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को मैच जितवाया। राहुल ने कीवी टीम के खिलाफ 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन की शानदार पारी खेली थी। कैफ ने भी नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली थी।

हालांकि इस जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में काफी संघर्ष करना पड़ा। वह लगातार हार का सामना करते रहे। लेकिन जब 20 साल बाद धर्मशाला में भारत ने कीवी टीम को हराया। तो टीम में एक नाम अब भी था और वह हैं राहुल द्रविड़। बस इस बार उनकी भूमिका खिलाड़ी की नहीं बल्कि एक कोच की थी।

राहुल द्रविड़ जो दीवार के नाम से मशहूर हैं, उनकी टीम इस बार वर्ल्ड कप में गजब कर रही है। उम्मीद है कि 12 साल बाद एक बार फिर दुनिया के बादशाह हम ही बनेंगे। इसके अलावा बात करें मैच की तो, न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 274 रन का टारगेट दिया था। टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 48 ओवर में ही हासिल कर लिया और 4 विकेट से मैच जीत गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.