तब शिवसेना और अब NCP विधायकों की अयोग्यता पर छिड़ी जंग, जानिए स्पीकर का रोल क्यों है अहम

Updated on 04-07-2023 07:04 PM
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में महाविकास अघाड़ी के टूटने बाद कमोवेश वही सीन फिर से सामने आ गया है, जब तत्कालीन उद्धव सरकार में मंत्री शिंदे ने विधायकों को तोड़कर शिवसेना में बगावत कर दी थी। हालांकि इस बार का खेल राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार के साथ हुआ है, जिनके भतीजे और उत्तराधिकारी कहे जाने वाले अजित पवार एनसीपी में बगावत के बाद शिंदे-बीजेपी सरकार में डेप्युटी सीएम बन गए हैं। शरद पवार ने अजित और बाकी विधायकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसके बाद उसी अंदाज में एनसीपी के अजित गुट ने भी जयंत पाटिल की जगह तटकरे को नियुक्त किया है। इन सबके बीच दोनों की गुटों की ओर से अयोग्यता का खेल शुरू हो गया है, जिसमें स्पीकर राहुल नार्वेकर का रोल एक बार फिर से अहम हो चला है।

जारी है वार-पलटवार

सुनील तटकरे की बेटी अदिति का नाम भी उन बाकी 8 मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने रविवार को अजित पवार के साथ शपथ ली। शरद पवार समूह ने विधानसभा स्पीकर को दो याचिकाएं भेजी हैं। इसमें अजित और उनके साथ शपथ लेने वाले बाकी एनसीपी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। वहीं अजित पवार गुट ने भी पार्टी अध्यक्ष से पद से जयंत पाटिल और विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर नियुक्त किए गए जितेंद्र अव्हाद को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

स्पीकर पर अटका दारोमदार

दोनों गुटों की ओर से अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में स्पीकर को कितना समय लग सकता है? यह देखने वाली बात होगी। राजनीतिक मनमुटाव और इस तरह के मुद्दों को लेकर जो दलबदल कानून बनाया गया है, उसके तहत इसमें दखल या फैसले का हक सिर्फ स्पीकर को है। हालांकि सबसे अहम बात यह कि इसको लेकर कोई समय सीमा तय न होना एक बड़ी रुकावट के तौर पर देखा जाता है। अदालत इसको लेकर पहले भी साफ कह चुकी है कि कानून बनाना संसद का काम है, क्योंकि स्पीकर से पहले कोर्ट इस मामले में सीधे तौर पर दखल नहीं कर सकती है। बीते समय में मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक में ऐसा देखा जा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.