तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे... शुभमन गिल ने साफ शब्दों में बताया पंजाब क्यों हारी गुजरात टाइटंस

Updated on 05-04-2024 01:29 PM
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन बनाए थे लेकिन कैच टपकाने के कारण स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। टाइटंस के फील्डर्स मैच में कम से कम तीन कैच टपकाए। गिल ने मैच के बाद कहा, ‘कुछ कैच टपकाए। ऐसे विकेट पर जब आप कैच छोड़ते हो तो कभी भी आसान नहीं होता। इन परिस्थितियों में रनों का बचाव करना मुश्किल होता है। नई गेंद से कुछ मदद मिल रही थी लेकिन सुधार की गुंजाइश है।’

स्कोर पर क्या बोले गिल?

शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या पिच देखकर लगा कि 15-20 रन कम रह गया है। इसपर उन्होंने कहा, ‘नई गेंद हरकत कर रही थी औरर मुझे लगता है कि 200 काफी अच्छा स्कोर था। हम 15वें ओवर तक मुकाबले में थे। जब आप कैच छोड़ेंगे तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। नालकंडे ने पिछले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की उसके कारण हम आखिरी ओवर के लिए उसके पास गए।’

मैच में क्या क्या हुआ?

टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को शशांक सिंह ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया। शशांक ने जितेश शर्मा (आठ गेंद में दो छक्कों से 16 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और आशुतोष शर्मा (17 गेंद में तीन छक्के और एक चौके से 31 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके पंजाब की जीत सुनिश्चित की। पंजाब के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों से नाबाद 89 रन की पारी खेली जिससे टीम ने चार विकेट पर 199 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.