नोएडा में रजिस्ट्री की लाइन में हैं 32 हजार फ्लैट्स, अब तक सिर्फ 500 की हो पाई

Updated on 01-04-2024 01:38 PM
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के तमाम प्रयासों के बावजूद शहर की 57 परियोजनाओं में से केवल 14 के डेवलपर्स ने पिछले तीन महीनों में यूपी सरकार के पुनर्वास पैकेज (Rehabilitation Package) के लिए हस्ताक्षर किए हैं। यह अमिताभ कांत की अध्यक्षता वाले पैनल की सिफारिशों के आधार पर बीते वर्ष दिसंबर महीने में घोषित किया गया था। प्राधिकरण ने 57 परियोजनाओं की पहचान की थी जो बकाया राशि के कारण अटकी हुई थीं। इन परियोजनाओं में कुल 32,453 फ्लैट थे, जिनमें से अधिकांश खरीदारों को सौंप दिए गए थे, लेकिन पंजीकृत नहीं थे। इन 57 में से 13,639 फ्लैट वाले 35 प्रोजेक्ट के बिल्डरों ने सरकार के सौदे के लिए हां कह दी थी। लेकिन अब तक, केवल 14 परियोजनाओं के डेवलपर्स ने अपने बकाए का 25 फीसदी प्राधिकरण के पास जमा किया है। इस अग्रिम भुगतान के साथ, अब करीब 4,000 फ्लैटों का पंजीकरण किया जा सकता है, लेकिन प्राधिकरण अब तक सिर्फ 500 का ही पंजीकरण कर सका है। इससे प्राधिकरण को अपना राजस्व 112 करोड़ रुपये बढ़ाने में मदद मिली है।

अप्रैल में होंगी खूब रजिस्ट्री

प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा कि अभी बची हुई 22 परियोजनाओं के बिल्डर जिन्होंने पुनर्वास पैकेज पर अपनी सहमति दी है, वे नए वित्तीय वर्ष में 25 फीसदी अग्रिम राशि जमा करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रियां होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि “हम इन बिल्डरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द संशोधित बकाया का 25 फीसदी जमा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।” स्टांप विभाग रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों में शिविर लगा रहा है। 1 मार्च को सेक्टर 77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी में कैंप लगाया गया था. उस दिन कुल 55 रजिस्ट्री सील की गईं। इसी तरह के शिविर सेक्टर 6 में इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित किए गए थे। अब तक कई शिविरों में कुल 500 फ्लैट पंजीकृत किए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.