राजकुमार संतोषी की इस महात्मा गांधी वाली कहानी में बड़ा ट्विस्ट है, नाथूराम गोडसे हैं आमने-सामने

Updated on 11-01-2023 09:56 PM
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म 'गांधी-गोडसे: एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जहां इस फिल्म से संतोषी करीब 9 साल बाद निर्देशन की फील्ड में उतरे हैं वहीं इस बार वह महात्मा गांधी की वह फिल्म लेकर हाजिर हो रहे हैं जिसमें नाथूराम गोडसे के विचारों को भी जगह दी गई है। इस फिल्म में महात्मा गांधी और गोडसे के अलग-अलग विचारों को खुलकर दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आखिर क्यों गोडसे ने महात्मा गांधी को मारने की ठान ली थी।

फिल्म की कहानी गांधी और गोडसे दोनों की

फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' इसी महीने की 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में गांधी और गोडसे के विपरीत विचारधाराओं को आपस में टकराते दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी ने लिखी है। इस फिल्म को मनीला संतोषी ने प्रड्यूस किया है।

    दोनों एक-दूसरे के हैं आमने-सामने

    अब तक जितनी फिल्में आई हैं उनमें गांधी की ही कहानी दिखाी गई है, लेकिन इस बार मामला अलग है। जिस गांधी और गोडसे के बीच विचारों की लड़ाई की हमेशा से चर्चा रही है, इस फिल्म में दोनों को एक-दूसरे के आमने-सामने दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में गांधी पर हमला करने के बाद गोडसे को जेल के सजा और फिर वहीं उनसे मुलाकात का किस्सा भी दिखाया गया है।

    गांधी के रोल में दीपक अंतानी

    महात्मा गांधी के रोल में इस फिल्म में गुजराती फिल्म डायरेक्टर और एक्टर दीपक अंतानी हैं और गोडसे की भूमिका निभाई है चिन्मय मंडलेकर ने। इससे पहले संतोषी की आखिरी फिल्म साल 2013 में 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में आई थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     16 September 2026
    जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
     16 September 2026
    सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
     16 September 2026
    दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
     16 September 2026
    टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
     16 September 2026
    एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
     16 September 2026
    नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
     14 September 2026
    रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
     08 September 2026
    दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
     08 September 2026
    इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
    Advt.