Zomato शेयर को खरीदने की मच गई होड़, 50% गिरने के बाद अचानक 10% तक उछल गया स्टॉक

Updated on 11-11-2022 06:20 PM
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (zomato) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में एनएसई पर 10% तक उछल कर 70.55 रुपये पर पहुंच गए। BSE पर कंपनी के शेयर शुरुआती डील में 72.25 रुपये तक पहुंच गए थे। इससे पहले गुरुवार को जोमैटो के शेयर 63.95 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर इस साल YTD में अब तक 50.51% टूट गए हैं। हालांकि, अब निचले स्तर से रिकवर कर रहा है। पिछले पांच कारोबारी दिन में जोमैटो के शेयर 1.47% तक चढ़ गए।
शेयरों में तेजी की वजह
जोमैटो के शेयरों में तेजी के पीछे सितंबर तिमाही के नतीजें हैं। दरअसल,  जोमैटो का नुकसान सितंबर तिमाही काफी हद तक कम हुआ है। जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस सालाना आधार पर 430 करोड़ रुपये से घटकर 251 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी साल दर साल के आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 62.2% बढ़कर 1,661 करोड़ रुपये हो गया। ज़ोमैटो के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, “हमारा फूड डिलीवरी कारोबार बढ़ रहा है और लगातार प्राॅफिट की ओर बढ़ रहा है। मेरा मानना ​​​​है कि कारोबार में बहुत तेजी से बढ़ने की गुंजाइश है।'
पिछले साल आया था IPO
बता दें कि जोमैटो का आईपीओ पिछले साल आया था। Zomato के आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई थी। एनएसई पर शेयर 76 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 116 रुपये यानी 52.63 प्रतिशत बढ़त के साथ खुला था। लेकिन बाद में जोमैटो के शेयर लगातार गिरते चले गए। इसका 52 हफ्ते का लो 40.60 रुपये और हाई 169 रुपये है। अभी ऑल टाइम हाई से यह 58 पर्सेंट कम पर ट्रेड कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.