डर है कि राम चरण को फिर से बेटी हो सकती है... चिरंजीवी के बयान पर विवाद, विरासत के लिए पोते की बात कर बुरे फंसे

Updated on 12-02-2025 03:00 PM
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्‍होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्‍म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। चिरंजीवी इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 'पोता होने' की चाहत का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्‍हें डर है कि कहीं उनके बेटे राम चरण को फिर से बेटी ना हो जाए।

सोशल मीडिया पर चिरंजीवी को लेकर लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि उन जैसे मेगास्‍टार का कद जहां सिनेमा के पर्दे पर इतना बड़ा है, वहीं उनकी सोच बहुत ही छोटी है। उन पर लैंगिक भेदभाव यानी लड़का-लड़की में फर्क करने के गंभीर आरोप लग रहे है। चिरंजीवी ने इवेंट में यह भी कहा कि जब वह घर पर रहते हैं, तो उन्‍हें ऐसा लगता है कि वो 'लेडीज हॉस्टल' में हैं, क्योंकि वो पोतियों-नातिनों से घिरे रहते हैं।

चिंरजीवी ने इवेंट पोते की चाहत पर कही ये बात


चिरंजीवी ने 'ब्रह्म आनंदम' के इवेंट में कहा, 'जब मैं घर पर होता हूं, तो ऐसा नहीं लगता कि मैं अपनी पोतियों-नातिनों से घिरा हुआ हूं। ऐसा लगता है कि मैं एक लेडीज हॉस्टल वार्डन हूं, जो चारों ओर महिलाओं से घिरा हुआ है। मैं (राम) चरण से यही चाहता हूं और कहता हूं कि कम से कम इस बार तो बेटा हो, ताकि हमारी विरासत आगे बढ़े, लेकिन उसकी बेटी उसकी आंखों का तारा है... मुझे डर है कि कहीं उसे फिर से लड़की न हो जाए।'

महिला यूजर बोली- यह भयानक है, निराशाजनक है


सोशल मीडिया पर चिरंजीवी के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। एक X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'चिरंजीवी को डर है कि उनके बेटे राम चरण की एक और बेटी हो सकती है। 2025 में, एक मर्द उत्तराधिकारी के लिए ऐसा जुनून? यह निराशाजनक है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं। प्‍लीज नोट- मेरी एक लड़की है, और मैंने सैकड़ों लोगों से सुना है कि मैं अगला बेटा पैदा करूंगी। यह भयानक लगता है जब लोग चाहते हैं कि हम उन चीजों को कंट्रोल करें जो मैं नहीं कर सकती।'

'वो लड़की भी विरासत को वैसे ही आगे बढ़ा सकती है'


एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'चिरंजीवी गारू से इन शब्दों को सुनकर बहुत दुख हुआ है। अगर वो एक लड़की है तो डर कैसा? वो विरासत को उसी तरह आगे बढ़ा सकती है, जैसे लड़के करते हैं या उससे भी बेहतर तरीके से। इस तरह की बातें एक गलत संदेश देती है, हमें पीछे ले जाती है।'

लोग बोले- आपका यह बयान महिला विरोधी लग रहा है


एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'प्रिय चिरंजीवी गारू, एक एक्‍टर के तौर पर मैं आपका सम्मान करता हूं। हालांकि, मैं आपके हालिया बयान पर कुछ स्पष्टीकरण चाहूंगा। यह महिला विरोधी लग रहा है और ऐसा लग रहा है कि विरासत को सिर्फ एक पुरुष बच्चे या पुरुषों द्वारा ही आगे बढ़ाया जा सकता है। क्या आप वास्तव में यह सुझाव देना चाहते थे? क्या आप अपने बेटे और बहू के एक और लड़की होने की संभावना से असहज हैं? या यह 'ब्रह्म आनंदम' फिल्म के आयोजन में 'मजाक' में की गई 'टिप्पणी' थी?'
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि 20 जून 2023 को राम चरण और उपासना कोनिडेला ने बेटी क्‍ल‍िन कारा को जन्‍म दिया। तब दादा बनते ही चिरंजीवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया और लिखा, 'स्वागत है, लिटिल मेगा प्रिंसेस! आपने अपने आने पर लाखों लोगों के मेगा परिवार में खुशियां फैला दी हैं, जैसे आपने धन्य माता-पिता राम चरण, उपासना और हम दादा-दादी को खुश और गौरवान्वित किया है!!'

चिंरजीवी की हैं दो बेटियां, 4 नातिन और 1 पोती


चिरंजीवी के परिवार की बात करें तो राम चरण के अलावा उनकी खुद की दो बेटियां हैं, श्रीजा कोनिडेला और सुष्मिता कोनिडेला। श्रीजा की दो बेटियां हैं, नविष्का और निवरती। जबकि सुष्मिता की भी दो बेटियां हैं, समारा और संहिता। परिवार में राम चरण और उपासना की बेटी क्‍लिन कारा सबसे छोटी हैं और चिंरजीवी की पोती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.