फ्लाइट में 'मानव बम' है... दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्री को लेकर आई धमकी भरी कॉल

Updated on 28-10-2024 01:20 PM
नई दिल्ली: हाल के दिनों में भारतीय फ्लाइट्स में बम की झूठी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच मुंबई की एक महिला को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसी कॉल आई जिसने सभी को हिला के रख दिया। इसमें बताया गया कि मुंबई से आ रही एक महिला 'मानव बम' है। मुंबई के सहार पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर को सुबह 1:30 बजे एक शख्स ने कंट्रोल रूम में फोन करके बताया कि मुंबई से दिल्ली जा रही एक महिला 'मानव बम' है। वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए 90 लाख रुपये लेकर जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला


फोन करने वाला शख्स अंधेरी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने ही अपनी बुआ के खिलाफ मानव बम की झूठी अफवाह फैलाई। पुलिस के मुताबिक, फोन पर धमकी भरे लहजे में कहा गया, 'महिला मुंबई से दिल्ली जा रही और फिर दिल्ली से उज्बेकिस्तान जाएगी। वह अपने प्रेमी से मिलने मुंबई से जा रही है। वो 90 लाख रुपये और एक मानव बम लेकर जा रही है।

'मानव बम' की कॉल पर हरकत में पुलिस


इस सूचना के बाद मुंबई पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी हरकत में आ गई। सभी एजेंसियों ने मुंबई से जाने वाले यात्रियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। लेकिन, इतनी मशक्कत के बाद भी, बताई गई महिला का कोई पता नहीं चला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइंस ने 25 अक्टूबर को सुबह 1:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों की लिस्ट चेक की। इसी तरह, दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों और पुलिस ने भी यात्रियों की लिस्ट खंगाली, लेकिन उन्हें 'मानव बम' बताई गई महिला नहीं मिली।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा


सहार पुलिस ने कॉलर के बताए गए अंधेरी के पते पर जांच की तो पता चला कि महिला बहुत पहले ही वहां से शिफ्ट हो चुकी है। पुलिस ने महिला से संपर्क किया तो पता चला कि वह एक 60 वर्षीय महिला है और उसने कभी कोई फ्लाइट टिकट बुक ही नहीं करवाई थी। पुलिस को शक है कि कॉल करने वाला महिला का भतीजा है और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह झूठी अफवाह फैलाई होगी।

यह 14 से 25 अक्टूबर के बीच सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज बम की धमकियों से जुड़ी तेरहवीं FIR है। पुलिस 13 में से सिर्फ एक मामले को सुलझा पाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक 17 वर्षीय छात्र को 13 अक्टूबर को ट्विटर पर धमकी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.