शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन पौधरोपण करने की जरूरत : कलेक्टर

Updated on 19-06-2025 01:53 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पौधरोपण के दृष्टिगत समाज प्रमुखों, निजी स्कूलों, स्वयं सेवी संस्थाओं, चेम्बर ऑफ कामर्स एवं विभिन्न संस्थाओं की बैठक ली। इस अवसर पर महापौर  मधुसूदन यादव एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण का कार्य प्राथमिकता से करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं तथा निजी स्कूल के प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आवश्यक पहल करें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शासकीय कार्यालयों में 20 जून से पौधरोपण प्रारंभ करेंगे तथा 10 जुलाई तक समापन करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न उद्योगों द्वारा भी पौधरोपण किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सघन पौधरोपण करने की आवश्यकता है और जनसहभागिता से यह कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर में आने वाले वर्षों में विभिन्न तरह के निर्माण संबंधी अधोसंरचना को ध्यान में रखते हुए विविधतापूर्ण विकास के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों में पौधरोपण करना है, जिससे शहर हराभरा रहे। सभी स्कूल कैंपस, गार्डन एवं अपने घरों में पौधरोपण करें। एक दुकान एक पेड़ के नाम से पौधरोपण कर सकते है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही पौधों को संरक्षित करने की भी जरूरत है। उन्होंने 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम शहर की पहचान है, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा।

महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण की यह पहल कारगर होगा। जिला प्रशासन की ओर से पौधों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। जनसहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाना है। स्वयं सेवी संस्थाएं एवं उद्योग पौधों की देख-रेख करेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में वाटर रिचार्ज के लिए सिस्टम लगाएं तथा जल संरक्षण की दिशा में सभी को कार्य करना है।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी एवं बढ़ता हुआ तापमान चिंता का विषय है। हम सभी को स्थायी रूप से पौधरोपण करने की आवश्यकता है, ताकि हम पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए स्थायी तौर पर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए स्थानों का चिन्हांकन कर लिया गया है। सभी समन्वित तरीके से पौधरोपण का कार्य करेंगे। बैठक में पौधरोपण के लिए सभी ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित समाज प्रमुख, निजी स्कूल, स्वयं सेवी संस्था, चेम्बर ऑफ कामर्स एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.