भारत के पुरातन ज्ञान को नूतन संदर्भ में शिक्षा में समावेश करने की है आवश्यकता : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

Updated on 26-07-2024 12:27 PM

उच्च शिक्षातकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान विज्ञान भवन में "भारतीय ज्ञान परंपरा और शोध अनुसंधान" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध कार्यशाला में कहा कि भारत का ज्ञान विश्व मंच पर सबसे पुरातन और सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है। यह ज्ञान परम्परा एवं मान्यता के रूप में भारतीय समाज में सर्वत्र विद्यमान है। शोध एवं अनुसंधान के आधार पर भारतीय ज्ञान परम्परा एवं मान्यता स्थापित हुई हैं। हर विधा-हर क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परम्परा के युगानुकुल एवं वर्तमान वैश्विक आवश्यकतानुरूपपुनः शोध एवं अनुसंधान कर दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता है। शिक्षा में भारतीयता के भाव के समावेश और समाज में श्रेष्ठ नागरिक निर्माण के लिए भारतीय ज्ञान परम्परा को शिक्षा में समाहित करने के लिये कार्यशालाओं एवं संगोष्ठियों का आयोजन प्रासंगिकमहत्वपूर्ण और अत्यंत उपयोगी है। श्री परमार ने "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा समावेशी शिक्षा" के आलोक पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020भारत को स्वत्व के भाव के साथ विश्वमंच पर सिरमौर बनने के लिए प्रेरित करती है। इसके लिए हमें अपने गौरवशाली इतिहासशौर्यपराक्रम एवं उपलब्धियों पर गर्व का भाव जागृत करने की आवश्यकता है।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में विश्व को भारत पर गर्व है। विश्वभर के भारतवंशीभारत को संकल्पों के साथ प्रगतिपथ पर आगे बढ़ता देख गौरवान्वित हैं। हमें भी देश की श्रेष्ठ परम्पराओंत्याग एवं बलिदान आदि से प्रेरणा लेकरविश्वगुरु भारत की संकल्पना को साकार करने में सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने  कहा कि भारत के पुरातन ज्ञान को नूतन संदर्भ में शिक्षा में समावेश करने की आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय ज्ञान परम्परा पर शोध और अनुसंधान के लिए वातावरण तैयार करना होगा। मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा से समृद्ध शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय नवाचारशोध एवं अनुसंधान के केंद्र बनेंगे। श्री परमार ने कहा कि भारत संपन्न और समृद्ध देश रहा हैइसलिए ऐतिहासिक कालखंडों में अंग्रेजों समेत सभी विदेशी आक्रांता भारत को लूटने आए थे। अंग्रेजों के आंकड़ों के अनुसार भारत 90प्रतिशत साक्षरता वाला देश थायहां 7लाख से ज्यादा समाज द्वारा संचालित गुरुकुल थे। अंग्रेजों ने भारत की संस्कृति और शिक्षा को मिटाने का कुत्सित प्रयास कियालेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020के लागू होने से शिक्षा में भारतीय दर्शन और चिंतन पुनः जीवंत हो रहा है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत के "वसुधैव कुटुंबकम्" के भाव में हमेशा से विश्व एवं लोक-कल्याण विद्यमान रहा है। भारतीय समाज आदिकाल से ही वृक्षोंनदियों एवं सूर्य आदि का पूजक समाज रहा है। सूर्य की ऊर्जा पर शोध करते हुए वर्ष 2047तक भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर देश होगा और दूसरे देशों में ऊर्जा आपूर्ति करने में सक्षम होगा। मंत्री श्री परमार ने कहा कि वर्तमान वैश्विक तापमान वृद्धि के नियंत्रण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आज की आवश्यकता है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने "विद्यावन" के रूप में नवाचार किया है। "विद्यावन" विद्यार्थियों को सामाजिक एवं नैतिक दायित्व का बोध कराने की अभिनव पहल है।

मंत्री श्री परमार ने कार्यशाला की सार्थकता एवं सफलता और शोध-अनुसंधान के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को प्रकृति संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ेल ने कहा कि बौद्धिक के साथ साथ श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माणराष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020का उद्देश्य है। इसके लिए शिक्षा नीति का विशेष ध्यान शोध एवं अनुसंधान में है। विद्यार्थियों में तार्किकता का विकासचिंतन की दृष्टि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए भारतीय ज्ञान परम्परा पर शोध एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. एस के जैन ने कहा कि शोध एवं अनुसंधान के लिएशोधार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के द्वार सदैव खुले हुए हैं। कार्यशाला की अवधारणा संयोजिका प्रोरुचि घोष ने प्रस्तुत की और  कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉपवन मिश्र ने किया। कुलसचिव डॉआईकेमंसूरी ने आभार व्यक्त किया। विविध विशेषज्ञशिक्षाविदशोधार्थीप्राध्यापकविद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.