जल्द से जल्द तनाव कम करने की जरूरत... गाजा और यूक्रेन युद्ध पर ब्रिक्स में बोले शी जिनपिंग, चीन ने वित्तीय सहयोग पर दिया जोर

Updated on 23-10-2024 05:24 PM
कजान: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को ब्रिक्स देशों की मीटिंग के दौरान वित्त, ग्लोबल साउथ, रूस-यूक्रेन यु्द्ध और गाजा के संघर्ष पर बड़ा बयान दिया। जिनपिंग ने वित्तीय और आर्थिक सहयोग को गहरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आर्किटेक्चर में सुधार की आवश्यक्ता और भी ज्यादा जरूरी होती जा रही है। रूस के कजान शहर में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है। इस दौरान शी ने यूक्रेन संकट में जल्द से जल्द तनाव कम करने और युद्धक्षेत्र का और विस्तार नहीं करने का आह्वान किया।

जिनपिंग ने लेबनान और गाजा में युद्धविराम का आह्वान किया। जिनपिंग ने कहा, 'दुनिया अशांत परिवर्तन के एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। हमें एक शांतिपूर्ण ब्रिक्स बनाने की जरूरत है, जो आम सुरक्षा का संरक्षक बनें।' उन्होंने कहा, 'हमें वित्तीय और आर्थिक सहयोग को गहरा करना चाहिए। हमें ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत है।'

यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, भारतीय पीएम मोदी और अन्य ब्रिक्स नेताओं ने पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। ब्रिक्स में दुनिया की 45 फीसदी आबादी और 35 फीसदी अर्थव्यवस्था का हिस्सा है। रूस में हो रहे इस सम्मेलन के जरिए पुतिन ने दिखाने की कोशिश की है कि यूक्रेन युद्ध के कारण उन्हें अलग-थलग करने का प्रयास नाकाम रहा है। पुतिन के साथ एक अलग मीटिंग में जिनपिंग ने चीन के दृढ़ समर्थन का आश्वासन दिया।

क्या बोले पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय दुनिया के सामने युद्ध, संघर्ष समेत कई समस्याएं हैं। इनसे निपटने के लिए ब्रिक्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस बीच पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए ब्रिक्स नेताओं की ओर से किए गए मध्यस्थता के प्रयासों का स्वागत किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि कई देशों ने संघर्ष को सुलझाने के लिए अधिक सक्रिय रूप से योगदान देने की इच्छा जताई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.