कबीर की वाणी को आज घर-घर पहुचाने की आवश्यकता : अरुण साव

Updated on 07-07-2025 02:58 PM

कोरबा।  उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण कुमार साव और उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन आज बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए। वे चौका आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री  साव ने कहा कि कबीर ने सत्य का मार्ग दिखाया है। उनकी वाणी दुनिया में आज भी प्रासंगिक है। उनके अनुयायी देश ही नहीं दुनिया भर में है।

   उपमुख्यमंत्री  साव ने आगे कहा कि आज कबीर की वाणी को, उनके संदेश को घर-घर में पहुचाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगो द्वारा बताए समस्या का निराकरण की बात कही।  साव ने कबीर आश्रम बांकी मोंगरा में आश्रम भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

संत कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कहा कि संत कबीर सर्वव्यापक है। उन्हें दुनिया के लोग मानते हैं। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते में चलना चाहिए। इस अवसर पर   कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नगर पालिका बांकीमोंगरा श्रीमती सोनी विकास झा, पूर्व मंत्री  ननकीराम कँवर, कलेक्टर  अजीत वसंत, एसपी  सिद्धार्थ तिवारी,निगमायुक्त  आशुतोष पांडेय और समाज के  अमरूदास महंत,  विष्णुदास महंत आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.