रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में रहती है खुन्‍नस, कई साल से चल रही अहंकार की लड़ाई? इंटरनेट की चर्चा और असल सच!

Updated on 11-06-2025 02:21 PM
बॉलीवुड में खान तिकड़ी को छोड़कर, नए जमाने के सबसे हरफनमौला एक्‍टर्स की जब भी बात होती है, तो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है। दोनों कमाल के एक्‍टर हैं। उनकी फिल्‍में ब्‍लॉकबस्‍टर बनती हैं। और तो और, दीपिका पादुकोण दोनों के बीच की एक कड़ी भी हैं। रणबीर कपूर की एक्‍स दीपिका पादुकोण आज रणवीर सिंह की पत्‍नी और दुआ की मां हैं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह चर्चा रही है कि कैमरे के सामने भले ही रणबीर और रणवीर एक-दूसरे से हंसी-ठ‍िठोली करते हैं, लेकिन असल में दोनों के रिश्‍ते में कड़वाहट घुली है। यहां तक कहा गया कि दोनों में ईगो-क्‍लैश यानी अहंकार की लड़ाई है! पर क्‍या वाकई ऐसा है?

'बॉलीवुड हंगामा' से हाल‍िया बातचीत में दिग्‍गज फिल्‍ममेकर करण जौहर ने इस पर चुप्‍पी तोड़ी है। वह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों के ही बेहद करीबी हैं। करण कहते हैं, 'दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्‍छे से समझते हैं। उनमें कोई अहंकार नहीं है। यह सब उस नजर या लेंस से देखने का बहुत पुराना तरीका है। मैं नहीं देखता और मुझे यकीन है कि वे भी नहीं देखते।'

करण जौहर ने बताया कैसा है रणबीर और रणवीर का रिश्‍ता

करण जौहर ने आगे यह भी बताया कि असल में रणबीर और रणवीर के बीच अच्‍छी और पक्‍की दोस्‍ती है। दोनों ना सिर्फ एक-दूसरे के टच में रहते हैं, बल्‍क‍ि एक-दूसरे की फिल्म के बारे में फीडबैक भी देते हैं। करण ने कहा, 'मुझे याद है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' देखने के बाद, रणवीर मेरे घर आए और मुझसे इसको लेकर अपनी ओपिनियन बताई। यह अद्भुत था। फिर रणबीर ने 'मुझे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर फीडबैक दिया। मुझे लगता है कि इंडस्‍ट्री में हम सभी, बाकी किसी भी चीज से बढ़कर दोस्त हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.