आसन में अनुशासन है : CM विष्णुदेव साय

Updated on 09-07-2025 03:05 PM

सरगुजा।  मैनपाट सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर में आज भी योग किया गया, CM साय ने X पोस्ट में बताया, "समत्वं योग उच्यते" योग भारत की सनातन परंपरा का वह दिव्य सूत्र है, जिसके प्रत्येक आसन में अनुशासन है, प्रत्येक श्वास में ध्यान है और प्रत्येक क्षण में आत्मिक संतुलन की अनुभूति होती है। आज सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर प्रातःकालीन योग सत्र में सम्मिलित हुआ।
बता दें कि कल शिविर में विकसित छत्तीसगढ़ अवसर और चुनौती विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ रहे हैं। प्रशासनिक विसंगतियों पर हमको कठोर होना पड़ेगा तब हम निर्णय ले पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्कूल में 12 शिक्षक हैं यदि उनको एकल शिक्षकीय या शिक्षक विहीन स्कूल में नहीं भेजेंगे तो शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटे का संरक्षण बड़ी चुनौती है। राजकोषीय घाटा को कम करने के लिए हम जो योजनाएं लॉन्च कर रहे हैं, उसके लिए पैसे की व्यवस्था भी कर रहे हैं। हमने जीएसटी का कलेक्शन बढ़ाया है। आबकारी और माइनिंग के लीकेज को बंद किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.