भारत-चीन के बीच जमकर हो रहा कारोबार, यूएस भी छूटा पीछे, देख लीजिए ये आंकड़े

Updated on 11-05-2024 01:03 PM
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024 में फरवरी तक चीन और भारत के बीच 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वहीं अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8 लाख 91 हजार करोड़ रुपये के करीब रहा है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, FY23 में 10 लाख 38 हजार 772 करोड़ रुपये के द्विपक्षीय व्यापार के साथ अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर था। 9 लाख 13 हजार 705 करोड़ रुपये के ट्रेड के साथ चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। वित्त वर्ष 2024 में फरवरी तक भारत से चीन को 1 लाख 25 हजार 47 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट हुआ। वहीं चीन से 7 लाख 78 हजार 161 करोड़ रुपये का इंपोर्ट हुआ। इस तरह सबसे ज्यादा आयात चीन से किया गया। हालांकि भारत से सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को हुआ है। अप्रैल-फरवरी के दौरान अमेरिका का निर्यात 5 लाख 79 हजार 401 करोड़ रुपये का रहा। वहीं अमेरिका से 3 लाख 11 हजार 464 करोड़ रुपये का आयात किया गया। मार्च के फाइनल डेटा अपडेट होने पर पोजिशन बदल सकती है।

इतना हो रहा कारोबार

FY23 के मुकाबले FY24 में अप्रैल-फरवरी के बीच टॉप 5 ट्रेड पार्टनर देशों के क्रम में एक और बदलाव हुआ। सऊदी अरब को पीछे छोड़कर रूस भारत का चौथा बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया। FY24 (फरवरी तक) में 6 लाख 19 हजार करोड़ रुपये के ट्रेड के साथ तीसरे नंबर पर यूनाइटेड अरब अमीरात की पोजिशन कायम रही। FY23 में भारत और सऊदी अरब के बीच 4 लाख 23 हजार 843 करोड़ रुपये का ट्रेड हुआ। रूस के साथ आंकड़ा 3 लाख 99 हजार 466 करोड़ रुपये का था। लेकिन FY24 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 4 लाख 91 हजार 803 करोड़ रुपये के ट्रेड के साथ रूस चौथे स्थान पर आ गया। सऊदी अरब के साथ ट्रेड का आंकड़ा 3 लाख 26 हजार 935 करोड़ रुपये का रहा।

मंदी से बाहर आई इकॉनमी

ब्रिटेन की इकॉनमी तीन साल के बाद मंदी से बाहर निकल आई है। 2024 की पहली तिमाही जनवरी से मार्च के दौरान ब्रिटेन की इकॉनमी ने 0.6 फीसदी की दर से विकास किया है। ब्रिटेन के नेशनल स्टैटिसटिक्स ऑफिस के मुताबिक, 2024 के पहली तिमाही जनवरी से मार्च के दौरान यूके की इकॉनमी की जीडीपी ग्रोथ रेट 0.6 फीसदी रही है, जोकि साल 2021 की चौथी तिमाही में 1.5 फीसदी के जीडीपी के आंकड़े के बाद सबसे जयादा है। 2023 की पहली तिमाही में ब्रिटेन की जीडीपी ग्रोथ रेट नेगेटिव में -0.3 फीसदी रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति जीडीपी में भी दो साल में पहली बार इजाफा देखने को मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.