फ्लाइट्स में बदसलूकी पर नहीं लग रही रोक, अब GO First की एयर होस्टेस के साथ विदेशी यात्रियों ने की छेड़छाड़

Updated on 08-01-2023 06:30 PM
नई दिल्ली : फ्लाइट में बदसलूकी (Misbehavior in Flight) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब का मामला (Air India urinate Case) अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और घटना सामने आई है। गो एयर की एक फ्लाइट (Go Air Flight) में एयर होस्टेस (Air Hostess) से बदसलूकी का मामला सामने आया है। यह 5 जनवरी की घटना है। गो एयर की फ्लाइट नई दिल्ली से गोवा को जा रही थी। इस फ्लाइट में दो विदेशी यात्रियों (Foreign Travellers) ने कथित रूप से एक महिला एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। एक विदेशी यात्री ने एयर होस्टेस को अपने पास बैठने को कहा था। वहीं, दूसरे यात्री ने एयर होस्टेस से अश्लील बातें की थीं। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

CISF को सौंपे गए विदेशी यात्री


फ्लाइट के गोवा में लैंड होने पर विदेशी यात्री को एयरपोर्ट सिक्युरिटी एजेंसी सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। यह फ्लाइट गोवा के नए एयरपोर्ट मोपा (Mopa Airport) में लैंड हुई थी। यह मामला रेगूलेटर डीजीसीए को रिपोर्टर किया गया है। यह घटना मोपा एयरपोर्ट के परिचालन के पहले ही दिन घटित हुई। गो-एयर या गो-फर्स्ट (GO First) ने बताया कि यह घटना उसकी GA-372 फ्लाइट में हुई।


गो-फर्स्ट ने दिया यह बयान


गो फर्स्ट ने एक बयान में कहा, 'ओवरविंग ब्रीफिंग के दौरान दो ग्राहकों ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया (क्रू के साथ दुर्व्यवहार किया और लगातार मजाक उड़ाया)। क्रू ने विनम्रता से ग्राहक को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा, लेकिन ग्राहक ऐसा करता रहा। इससे वहां बैठे अन्य ग्राहकों ने नाराज और असहज महसूस किया और उन यात्रियों को उतारने की मांग की। सुरक्षा को देखते हुए दोनों ग्राहकों को उतार दिया गया था।'


एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब का मामला


इस समय एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब का मामला (Air India urinate Case) काफी चर्चा में है। यह घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। शंकर मिश्रा बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। उन्होंने नशे में धुत अवस्था में 70 साल की एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। पीड़‍िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब लाइट्स बंद हुईं तो एक पुरुष पैसेंजर उनकी सीट तक आया। फिर उसने अपने पैंट की जिप खोलकर उन पर पेशाब करना शुरू कर दिया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शंकर मिश्रा


दिल्ली की एक अदालत ने एयर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने उसकी हिरासत के संबंध में पुलिस की याचिका खारिज कर दी। पुलिस ने पूछताछ को लेकर तीन दिन के लिए उसकी हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि चालक दल के तीन सदस्यों द्वारा पहचान कराई जाएगी। साथ ही दो कप्तानों तथा अन्य सह-यात्रियों से भी पूछताछ की जानी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने आरोपी मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश पारित करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों और सहयात्रियों सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को उसकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है। न्यायाधीश ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि जनता का दबाव है, ऐसा न करें। कानून का पालन करें।'

इंडिगो की फ्लाइट में भी हुई थी घटना


हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें इंडिगो (Indigo) की एयर होस्टेस के साथ यात्री ने बदतमीजी की थी। एक यात्री और एक इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट के बीच खाने के ऑप्शन को लेकर बहस छिड़ गई थी। वीडियो शूट करने वाले यूजर के अनुसार यह घटना इंडिगो की इस्तांबुल-दिल्ली उड़ान पर हुई थी। वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट और यात्री के बीच तीखी बहस दिखाई दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.