प्रैक्टिस के लिए कोई सुविधा नहीं, जुगाड़ से बनाए इक्विपमेंट, फिर भी एथलेटिक्स इवेंट में जीत लिए 25 मेडल

Updated on 30-07-2024 01:53 PM
जमुई: बिहार में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जमुई जिले के बच्चों ने अलग-अलग इवेंट 25 मेडल जीतकर जिले का नाम ऊंचा करने का काम किया है। इस 25 मेडल में 12 गोल्ड, 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल रहे। इन खिलाड़ियों में अंजनी कुमारी ने सीनियर वर्ग जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल और आशुतोष कुमार ने सीनियर वर्ग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं पुरुषोत्तम कुमार ने सीनियर वर्ग डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल और सुरेंद्र कुमार ने सीनियर वर्ग 1500 मीटर दौड़ तथा पांच किलोमीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। ऋषु राज ने अंडर-20 डेकाथलॉन और लंबी कूद में गोल्ड मेडल, रोशन कुमार ने अंडर-20 डेकाथलान में सिल्वर मेडल, राजेश कुमार ने अंडर-14 किड्स जैवलिन में गोल्ड मेडल और शिवम कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

हरिप्रिया ने अंडर-16 लंबी कूद में गोल्ड मेडल, अभय पांडे ने अंडर-16 पेंटाथलॉन में गोल्ड मेडल और 80 मी हर्डल में सिल्वर मेडल हासिल किया है। संजना कुमारी ने अंडर- 16 जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल,रोशन कुमार ने अंडर- 16 जैवलिन में गोल्ड मेडल, मनीष कुमार ने अंडर- 20 जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल और राजकुमार गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल, मनीष कुमार केसरी ने अंडर-18 लंबी कूद में ब्रॉन्ज मेडल, पीयूष कुमार केसरी ने अंडर-14 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और वीरेंद्र कुमार यादव ने अंडर -18 जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने बिना किसी संसाधन के अपने जुगाड़ से सीमेंट का गोलाकार चकरी ढालकर और उसमें लोहे का रॉड लगाकर किसी तरह से प्रैक्टिस करते हैं।

खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा कोई संसाधन

गोल्ड मेडल विजेता अंजनी कुमारी, सुरेंद्र कुमार, हरिप्रिया, रोशन कुमार,पीयूष कुमार और वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हमारे पास एथलेटिक्स की प्रैक्टिस करने के लिए कोई संसाधन नहीं है। केकेएम कॉलेज ग्राउंड में दौड़ की प्रैक्टिस करने के लिए कोई ट्रैक नहीं बना हुआ है। जिसके कारण हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह के समय कॉलेज ग्राउंड में घूमने और दौड़ने वाले लोगों की काफी भीड़ रहती है। जिसके कारण हमलोग लंबी कूद ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि की प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.