दिल्ली में अब तो बाढ़ नहीं है, कोर्ट को आप उलझाइए मत...पीएम मोदी डिग्री विवाद में केजरीवाल को बड़ा झटका

Updated on 11-08-2023 01:47 PM
अहमदाबाद: पीएम मोदी के डिग्री विवाद में मानहानि केस का सामने कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुजरात हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की उस मांग को खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने रिवीजन पिटीशन के लंबित रहने तक निचली कोर्ट में मानहानि केस की सुनवाई को रोकने की मांग की थी। गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस समीर दवे ने केजरीवाल और संजय की अर्जी पर सुनवाई की। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की तरफ कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील मिहिर जोशी ने तमाम दलीलें रखीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर का हवाला दिया और कहा कि राहत दी जाए। जोशी ने कोर्ट से सेशन कोर्ट में रिवीजन पिटीशन के लंबित रहने तक मानहानि केस की सुनवाई राेाकी जाए। जस्टिस समीर दवे कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब जब दिल्ली में सब ठीक है तो फिर पेश क्यों नहीं हुए। अंडरटेकिंग देकर मुकरने को आधार बनाते हुए कोर्ट ने केजरीवाल की मांग को खारिज कर दिया।

केजरीवाल को आज होना है पेश
गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी सांसद संजय सिंह को अहमदाबाद की निचली अदालत में पेश हाेना है। गुजरात हाई कोर्ट के फैसले ने दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पीएम मोदी के डिग्री विवाद से गुजरात हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी ने मानहानि का केस किया था। इसमें दोनों नेताओं को पेश होने के लिए समन जारी किए गए थे। पिछली बार दोनों नेताओं को कोर्ट ने छूट दे दी थी। तब उनके वकीलों ने दिल्ली में बाढ़ का हवाला दिया। मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के समन से राहत पाने के लिए केजरीवाल सेशन कोर्ट गए थे, लेकिन वहां पर गुजरात यूनिवर्सिटी की तरफ से पक्ष नहीं रखे जाने से राहत नहीं मिल पाई थी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने हाई कोर्ट का रुख किया था। हाई कोर्ट में भी दोनों नेताओं को राहत नहीं मिली। केजरीवाल की तरफ हाई कोर्ट में दलील रखी गई थी। सेशन कोर्ट में उनकी रिवीजन पेंडिंग है। ऐसे में इसके लंबित रहने तक मानहानि मामले की कार्यवाही को रोक जाए या फिर अदालत उस रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के लिए आदेश जारी करे, ताकि उस पर पहले फैसला हो, लेकिन कोर्ट ने यह मांग खारिज दी और जस्टिस समीर दवे ने अपने फैसले में कहा कि आपकी अर्जी लौटाई जा रही है और कोई अंतरिम राहत नहीं दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.