भोग में सुख नहीं : मनीष सागरजी महाराज

Updated on 18-07-2025 12:18 PM

रायपुर। उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने गुरुवार को चातुर्मासिक प्रवचन में कहा कि भोग में सुख नहीं है । वस्तु के बिना भी सुखी रहा जा सकता है। हम जितना भोगों पर निर्भर होते जाते हैं, उतना ही अपना दुख बढ़ाते जाते हैं। आपको भोग के रोग से मुक्त होना है।  भोग में जीवन बर्बाद नहीं करना है। आत्म कल्याण करना है।

टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय भगवंत ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक बीच में जो मिला है, बस यही मेरा है और यही मेरे पास हमेशा रहने वाला है। ये मेरा है, यह वर्तमान का भ्रम है और ये मेरे पास हमेशा रहने वाला है यह अनंत काल का भ्रम है। जीवन में जो मिला है वह  अस्थाई है, नश्वर है,ये बात समझ में जरूर आनी चाहिए। जो चीज आपकी है वह जा नहीं सकती और जो जा सकती है वह आपकी नहीं हो सकती,ये यूनिवर्सल ट्रुथ है। यह जिसको समझ मे आ जाएगा वह मोह में नहीं डूबेगा। 

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि

मोह को पॉजिटिव नहीं देखना चाहिए। यह स्वार्थ से उत्पन्न व्यवहार है। स्वार्थ से ही मोह का जन्म होता है। मोह में ना सेवा हो सकती है और ना प्रेम रह सकता है। केवल स्वार्थ उत्पन्न होता है। परमात्मा कहते हैं अपनी आत्मा के प्रति प्रेम रखो। परमात्मा के जीवन की यात्रा में केवल प्रेम है, मोह का कोई स्थान नहीं है। मोह आसक्ति बढ़ता है, फिर प्रेम हो ही नहीं सकता ।  

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि आपके संस्कार ही इस भव को सुधारने में काम आएंगे। संस्कार से ही दया का भाव आएगा। ये दया का भाव जीव दया व स्वदया  दोनों के लिए होगा। देव, गुरु और धर्म भी उसी को मिलते हैं जिसके अंदर संस्कार होता है। सभी को अपने संस्कार सुधारने की साधना इस भव में करना है। मुक्ति मिले ना मिले, संस्कारों को अच्छा बनाना हमारा दायित्व है। कभी ना कभी परमात्मा मिल जाएंगे,मुक्ति मिल जाएगी,यदि आपके संस्कार अच्छे होंगे।

*तपस्वियों का बहुमान* 

धर्मसभा में नौ उपवास की तपस्वी सोनम झाबक, आठ उपवास के तपस्वी प्रखर कोचर और तीन उपवास की तपस्वी उषादेवी बागमार का बहुमान किया गया । चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर बैदमुथा व स्वागताध्यक्ष पीआर गोलछा ने तपस्वियों का बहुमान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.