रिंकू सिंह जैसा कोई नहीं... बल्ले के बाद गेंद से दिखाया जौहर, करियर के पहले ही ओवर में चटकाया विकेट

Updated on 20-12-2023 02:03 PM
गकेबेरहा: रिंकू सिंह बल्ले से क्या कर सकते हैं ये पूरी दुनिया ने देखा है। आईपीएल 2023 में मैच की आखिरी 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के मारकर उन्होंने केकेआर को जीत दिलाई थी। भारत के लिए टी20 डेब्यू के बाद से कई कमाल की पारियां खेल चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिंकू को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने चौके से खाता खोला लेकिन बल्ले से सिर्फ 17 रनों का ही योगदान दे पाए। लेकिन यहां रिंकू का एक और टैलेंट देखने को मिला।

रिंकू को पहले ही ओवर में विकेट

रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 7 ही रन चाहिए थे। शतकवीर टोनी डी जॉर्जी के साथ रासी वान डेर डूसन क्रीज पर सेट थे। कप्तान राहुल ने रिंकू सिंह को गेंद थमाई। 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू ने डूसेन को आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बार की गेंद को डूसन ने कट करने की कोशिश की। वह बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई।

दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को आठ विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी की।भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 211 रन पर आउट हो गयी। साई सुदर्शन और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। लेकिन अन्य सभी बल्लेबाज फेल रहे। साउथ अफ्रीका के लिए बर्गर ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफीका के लिए टोनी डी जॉर्जी ने सबसे ज्यादा नाबाद 119 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रिंकू के अलावा अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     10 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
     10 August 2026
    कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
     10 August 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
     10 August 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
     10 August 2026
    भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
     10 August 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
     10 August 2026
    नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
     10 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
    Advt.