मध्यांचल, पश्चिमांचल और केस्को में PPP मॉडल लागू करने की कोई योजना नहीं- पावर कॉरपोरेशन की सफाई
Updated on
04-12-2024 02:02 PM
लखनऊ: पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ़ आशीष कुमार गोयल ने मंगलवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक में कहा कि मध्यांचल, पश्चिमांचल और केस्को को ट्रिपल-पी मॉडल पर चलाने की कोई योजना नहीं है। इस मसले पर गलत भ्रम फैलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंताओं से लेकर डिस्कॉम प्रबंध निदेशक इस बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।
डॉ़ गोयल ने कहा कि रिफॉर्म प्रक्रिया पर फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहें। उन्होंने कहा कि इस रिफॉर्म प्रक्रिया पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की राय ली गई थी। सभी ने एक मत से कहा था कि खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए रिफॉर्म के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद इस पर काम शुरू किया गया था। जो रिफॉर्म प्रस्तावित है, वह बेहतर और पारदर्शी है। अध्यक्ष ने यह भी दोहराया कि पारेषण और उत्पादन निगमों का निजीकरण नहीं किया जा रहा है।
नई कंपनियां नहीं कर सकतीं प्रावधानों का उल्लंघन
डॉ़ गोयल ने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 133 में कर्मचारियों से जुड़े प्रावधानों का जिक्र है। अगर कंपनी इन प्रावधानों का जिक्र करती है तो नियामक आयोग को उस पर कार्रवाई का पूर्ण अधिकार है, जिसमें कंपनी का लाइसेंस तक निरस्त हो सकता है। लिहाजा कंपनियां इन प्रावधानों का उल्लंघन नहीं कर सकतीं।
RFP पर लिया जाएगा शासन से अनुमोदन
डॉ़ गोयल ने कहा कि निविदा प्रपत्र (RFP) का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण होगा और इसमें निहित प्रावधानों के संशोधन पर शासन से अनुमति लेकर ही फ्लोट किया जाएगा। इसके बाद ही इसे नियामक आयोग में दाखिल किया जाएगा। बिडर से सुझाव मांगे जाएंगे और तब ही अंतिम आरएफपी तैयार की जाएगी।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…