फिल्म पर रोक लगाने का कोई कारण नहीं दिखता... द केरल स्टोरी पर लगे बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल और तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब
Updated on
13-05-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है तबसे यह निशाने पर आ गई है। जहां एक वर्ग इसकी तारीफ कर रहा है तो वहीं दूसरा वर्ग ऐसा है जो इसका जमकर विरोध कर रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने तो इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। अब यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में इस बैन के खिलाफ याचिका दाखिल की गई। याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों ही प्रदेशों से जवाब मांगा है।
फिल्म पर लगे बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर लगी रोक के खिलाफ दायर निर्माताओं की याचिका पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है। उच्चतम न्यायालय ने बंगाल सरकार से कहा कि द केरल स्टोरी देश के बाकी हिस्सों में दिखाई जा रही है, ऐसा लगता है कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार से फिल्म द केरल स्टोरी दिखाने वाले थिएटरों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताने को कहा है।
दोनों सरकार से कोर्ट ने मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से उस याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है जिसमें द केरला स्टोरी फिल्म के निर्माता ने इन राज्यों में फिल्म बैन किए जाने को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार से सवाल किया है कि फिल्म जब देश भर के अन्य राज्यों में चल रही है और कोई दिक्कत नहीं है तो फिर किस कारण से उनके यहां फिल्म बैन किया गया है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…