फाइनल के लिए नहीं है रिजर्व डे, अगर बारिश हुई तो ऐसे मिलेगा एशिया को नया बॉस

Updated on 08-09-2023 02:29 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के राइट्स वैसे तो पाकिस्तान के पास हैं। लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। ऐसे में इस बार का एशिया कप फिर हायब्रिड मॉडल में हो रहा है। जहां पाकिस्तान के साथ-साथ श्रीलंका में भी एशिया कप के मैच खेले जा रहे हैं।

भारत अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में ही खेल रहा है। एशिया कप के कुल 13 मुकाबलों में से 4 मैच की मेजबानी पाकिस्तान जबकि 9 मैच की मेजबानी श्रीलंका के पास है। यहां तक 17 सितंबर को फाइनल भी श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस वक्त श्रीलंका में जमकर बारिश हो रही है जिसका प्रभाव एशिया कप पर भी पड़ा है।

श्रीलंका में हुए लगभग हर किसी मैच में बारिश ने खलल डाला है। भारत के तो दोनों ही मैच बारिश की चपेट में आए। भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का माहा मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। तो इस बात में कोई दोहराय नहीं कि इंद्रदेव ने एशिया कप का मजा किरकिरा कर दिया है। लेकिन अब सवाल उठता है कि अगर फाइनल में भी बारिश होती है, तो मैच का नतीजा कैसे निकाला जाएगा। या अगर 17 सितंबर को बारिश होती है और मैच में एक भी गेंद नहीं डलती तो मैच अगले दिन रिजर्व डे पर खेला जाएगा या नहीं?

एशिया कप के फाइनल का नहीं है कोई रिजर्व डे

आपको बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया कि एशिया कप 2023 के फाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है। यानी अगर 17 सितंबर को फाइनल वाले दिन बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता। तो दोनों फाइनलिस्ट टीम के बीच ट्रॉफी को शेयर किया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान का एक भी बार नहीं हुआ फाइनल

एशिया कप के इतिहास में अब तक एक भी बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया है। यह अपने आप में ही एक चौंकाने वाली बात है। लेकिन इस बार सभी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच ही हो जिससे फैंस को दोनों टीमों के बीच एक और तगड़ा मुकाबला देखने का मौका मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.