सैलरी और पेंशन मिलने में हो सकती है देरी, हड़ताल पर जा रहे बैंक कर्मचारी, जानिए कितने दिन ठप रहेगा काम

Updated on 13-01-2023 06:16 PM

नई दिल्ली : इस महीने के आखिर में लगातार चार दिन बैंक ब्रांचों में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मचारी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल (Bank Strike) पर जा रहे हैं। कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने गुरुवार को यह फैसला लिया है। यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला गुरुवार को मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया। एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने बताया कि यूएफबीयू की बैठक गुरुवार को मुंबई में हुई।

दो दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला


वेंकटचलम ने बताया, 'चूंकि पत्रों के बावजूद हमारी मांगों पर भारतीय बैंक संघ (IBA) की कोई प्रतिक्रिया नहीं है। इसलिए हमारे आंदोलन को फिर से शुरू करने और 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का आह्वान करने का निर्णय लिया गया है।'

ये हैं मांगें


वेंकटचलम हड़ताल पर जाने के पीछे की मांगों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा हमारी मांगे पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन, बचे हुए मुद्दे, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को खत्म करने, वेतन संशोधन के मांगों के चार्टर पर बातचीत की तत्काल शुरुआत और सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती को लेकर है।

चार दिन रहेगा कामकाज प्रभावित


बैंक स्टाफ की दो दिवसीय हड़ताल के चलते जनवरी महीने के आखिर में चार दिन बैंक बंद रहेंगे। 28 जनवरी को चौथा शनिवार है। इसलिए इस दिन देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 जनवरी को रविवार है। इसलिए इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को बैंक स्टाफ हड़ताल पर जा रहा है। इसलिए सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

जनवरी में बैंकों की छुट्टियां

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी को मकर संक्रांति के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
22 जनवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 जनवरी को बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी को देशभर के बैंक गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहेंगे।
28 जनवरी को चौथा शनिवार है, इसलिए देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 जनवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31 जनवरी को असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.