भारत के एस्पिरेशनल ब्लॉक का हो सम्पूर्ण विकास : आनंद शेखर
Updated on
11-05-2024 04:41 PM
रायपुर। भारत के 500 एस्पिरेशनल ब्लॉक का सम्पूर्ण विकास हो इसके लिए ब्लॉक स्तर के शिक्षा जगत और समाज कार्य करनेवाले मिलकर पुरजोर प्रयास करें तो ये ब्लॉक भारत के विकसित ब्लॉक से कदमताल करेंगे। उक्त बातें नीति आयोग के मिशन डायरेक्टर आनद शेखर ने एनआईटी रायपुर में आयोजित नज सम्मिट 2 के अवसर पर आए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह एक अभूतपूर्व समय है जब भारत में नागरिक-केंद्रित पहल के लिए उच्च स्तर की इच्छाशक्ति है, जहां समुदाय अपने कार्यक्रम को डिजाइन करने का मालिक है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नागरिकजनों, सरकार और शिक्षा जगत के बीच तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख कंपनी राज्य में सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगे। इन कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड का उपयोग कुपोषण, एनीमिया और बाल मृत्यु दर को कम करने के साथ-साथ परिवारों और समुदायों के बीच महत्वपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने में सरकार का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।
कॉरपोरेट्स, यूनिसेफ और एनआईटी की संयुक्त पहल के रूप में भारत में अपनी तरह का पहला अभिनव मंच, "थिंक-सो" आज यहां लॉन्च किया गया।
फोरम का उद्देश्य ज्ञान साझा करने की सुविधा, बेहतर कार्निति को बढ़ावा देना, सक्रिय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निकायों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना और बुनियादी ढांचे से परे समाधान बनाने के लिए कार्यक्रमों की पुनर्कल्पना करके सकारात्मक सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देना है।
इस अवसर को संबोधित करते हुए यूनिसेफ प्रमुख जॉब जकारिया ने कहा कि कॉरपोरेट समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चूंकि वे बहुत बड़ी कम्युनिटी के साथ काम करते हैं , इसलिए वे बेहतर कर सकते हैं। एनआईटी डायरेक्टर एन रमन्ना राव ने कहा यह बेहतर पहल है और हमारा इंस्टीट्यूट इसका भागीदार बनेगा।
इस अवसर को यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि सीएसआर और एनजीओ एक निश्चित कार्यनीति पर कार्य करे तो बेहतर परिवर्तन होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया गया। पूरे दिन के कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, एनजीओ और कंपनी के सीएसआर कार्य की सफल कहानी का प्रदर्शन हुआ।
इस मौके पर प्रतिभागी के रूप में पूरे प्रदेश भर से एनजीओ, कॉरपोरेट जगत के अधिकारी और शिक्षा जगत के लोग उपस्थित थे।
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
कोरबा। जिले के सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…