9 मिनट का सीन और सेट पर बजी थी तालियां... रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, 'एनिमल' के डायलॉग पर उड़ी थी खिल्ली

Updated on 08-04-2024 02:06 PM
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ इनकी केमिस्ट्री देख दर्शकों के होश उड़ गए थे। हालांकि, करवा चौथ वाले सीन में रश्मिका ने जिस तरह से डायलॉग्स बोला, वो कुछ यूजर्स को समझ नहीं आया और इसको लेकर उनकी काफी खिल्ली उड़ी। अब साउथ एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है।

'पुष्पा 2' एक्ट्रेस Rashmika Mandanna हाल ही में नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने 'एनिमल' फिल्म की सक्सेस से लेकर करवा चौथ वाले सीन के लिए ट्रोल होने पर खुलकर बात की।
रश्मिका ने कहा, 'मुझे लोगों द्वारा महिलाओं को उनके शरीर को लेकर ट्रोल करना पसंद नहीं है... जब तक ऐसा नहीं है और वे मुझे मेरी फिल्मों, सिनेमा, फिल्म में डायलॉग बोलने पर मेरे चेहरे को लेकर ट्रोल करते हैं... मुझे पता है कि वो कैसी परफॉर्मेंस थी। मैंने पांच महीने पहले इस पर परफॉर्म किया था।'

करवा चौथ वाले सीन को लेकर ट्रोल हुईं रश्मिका

28 साल की एक्ट्रेस ने करवा चौथ वाले सीन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'करवा चौथ का सीन जोकि 9 मिनट लंबा सीन था और सीन करते समय सेट पर मौजूद लोगों को ये बहुत पसंद आया था, वे ताली बजा रहे थे और उन्हें लगा कि सीन बहुत अच्छे से किया गया है, लेकिन ट्रेलर आ गया और उसी सीन के डायलॉग के लिए मुझे इतना ट्रोल किया गया।'

9 मिनट लंबे सीन को सेट पर सभी ने किया था पसंद

एक्ट्रेस बोलीं, 'तो मैंने सोचा कि मैंने 9 मिनट लंबा सीन किया और सेट पर ये सभी को बहुत पसंद आया, लेकिन अब लोग मुझे इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। तो क्या मैं बबल में रह रही हूं? जैसे क्या लोगों को ये सीन पसंद नहीं आएगा? क्योंकि आप जानते हैं कि आपने क्या शूट किया है, लेकिन लोग नहीं जानते हैं। लोग बस उन 10 सेकंडों की तरह ही जानते हैं, इसलिए मैं अपनी लाइफ में कभी नहीं चाहती कि मैं बबल में रहूं। मुझे जमीन पर रहने की जरूरत है। मुझे लोगों से बात करने की जरूरत है। मुझे ये जानना होगा कि वास्तव में क्या चल रहा है।'

फिल्म ने किया था करोड़ों का बिजनेस

मालूम हो कि 'एनिमल' में रश्मिका ने गीतांजलि का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अगली फिल्मों की बात करें तो रश्मिका को अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2' में देखा जाएगा। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। उनके पास धनुष के साथ 'कुबेर' और विक्की कौशल संग 'छावा' भी है। वो 'रेनबो' और 'द गर्लफ्रेंड' में भी नजर आने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.