देश के खजाने में आया बंपर उछाल, उधर पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में भी बड़ा इजाफा, जानिए कैसे?

Updated on 15-07-2023 02:20 PM
नई दिल्ली : देश के खजाने में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। 7 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 1.229 अरब डॉलर बढ़ गया। इससे देश का मुद्रा भंडार बढ़कर 596.280 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच गिरते रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल करने से इसमें गिरावट आई।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 7 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स 989 मिलियन डॉलर बढ़कर 528.97 अरब डॉलर के हो गए। इससे बीते हफ्ते इसमें 2.539 अरब डॉलर की जबरदस्त तेजी आई थी। फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार भी बढ़ा

आरबीआई के अनुसार 7 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.06 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 40 लाख डॉलर घटकर 18.23 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर हो गया।

पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में भी बड़ी बढ़ोतरी

उधर पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार (Pakistan forex reserves) में भी अच्छा-खासा उछाल आया है। आईएमएफ के फंड ट्रांसफर करने और सऊदी अरब तथा यूएई द्वारा पेमेंट डिपॉजिट करने के चलते पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 9.84 अरब डॉलर हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.