इस चवन्नी शेयर में आया 19 फीसदी का बंपर उछाल, स्टॉक खरीदने की निवेशकों में लगी होड़

Updated on 18-04-2023 07:32 PM
मुंबई: शेयर बाजर में आज सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। इस बीच कई स्टॉक्स में बंपर उछाल देखने को मिला है। कई पेनी स्टॉक्स में भी तेजी आई है। ऐसा ही एक शेयर Mirza International Ltd का है। मिर्जा इंटरनेशनल के शेयर में सुबह से 19 फीसदी का बंपर उछाल आ चुका है। शेयर में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस शेयर ने तेज उछाल के साथ निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपना कर्ज घटाया है और पिछली तिमाही के मुकाबले प्रमोटर होल्डिंग में 3.81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 5 वर्षों में, कंपनी के कारोबार में तेजी आई है।

मिर्जा इंटरनेशनल के शेयर ने 30 रुपये के आसपास एक मजबूत आधार बनाया है और पिछले 2 हफ्तों में उसी समर्थन क्षेत्र से 30% से अधिक की तेजी आई है। इस ट्रेडिंग एक्शन ने स्टॉक को पिछले स्विंग हाई से ऊपर बंद कर दिया, जिसने ट्रेंड रिवर्सल प्राइस पैटर्न का बनाया है। मौजूदा समय में, स्टॉक 41.8 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यह 200DMA से ऊपर है, और सभी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज शॉर्ट-टर्म ट्रेंड और स्टॉक की गति का संकेत देते हैं। निवेशक इस शेयर को मुनाफा कूटने के लिए अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.