किसान आंदोलन के जरिए श्रीलंका को फिर जलाने की थी साजिश, पिछले साल जैसा होता प्रदर्शन, खुफिया रिपोर्ट आई सामने

Updated on 09-08-2023 02:35 PM
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मंगलवार को कैबिनेट को उन खुफिया रिपोर्टों के बारे में जानकारी दी जिनमें कुछ समूहों की ओर से पिछले साल 9 मई के जैसी ही सार्वजनिक अशांति पैदा करने के प्रयासों को लेकर चेतावनी दी गई थी। कैबिनेट के प्रवक्ता और मंत्री बंडुला गणवर्दन ने कहा कि विपक्षी समूहों ने सूखे के कारण खेती के लिए पैदा हुए जल संकट का इस्तेमाल देश में समस्याएं खड़ी करने के लिए किया। उदावलावे के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के किसान समनालावेवा जलाशय से खेती के लिए पानी की मांग को लेकर कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह जलविद्युत उत्पादन के लिए एक समर्पित जलाशय है। अधिकारी जलाशय से पानी छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं और उनका कहना है कि इससे दैनिक बिजली कटौती हो सकती है। गणवर्दन ने कहा, 'कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा के घर को घेरने की कोशिश की गई, जबकि ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा के घर को विशेष सुरक्षा प्रदान की गई।' गणवर्दन ने कहा कि खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि कम से कम दो मीडिया संस्थानों ने सूखे के कारण पैदा हुए जल संकट का उपयोग करके सड़क पर हिंसा भड़काने के प्रयास किए।

पिछले साल हुआ था प्रदर्शन

मंत्री ने कहा, 'उन्होंने उत्तेजित किसानों के साथ नौ मई की तरह सड़क पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बनाई थी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और फिर राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शवों का इस्तेमाल किया गया।' पिछले साल 9 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। आर्थिक संकट से निपटने में तत्कालीन सरकार की अक्षमता को लेकर आंदोलन कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सरकार समर्थकों के हमला करने के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई थी।

किसान आंदोलन हुआ खत्म

कृषि कार्यों के लिए समानलावेवा जलविद्युत जलाशय का पानी छोड़ने के कैबिनेट के फैसले के साथ मंगलवार सुबह किसान आंदोलन समाप्त हो गया। ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार को संसद को सूचित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य बिजली इकाई पर उच्च लागत पर आपातकालीन बिजली आपूर्ति करने के लिए जोर डाला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.