रणबीर कपूर के पुराने बीफ बयान को लेकर हुआ बवाल, नहीं कर पाए आलिया के साथ महाकाल के दर्शन

Updated on 07-09-2022 06:28 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। आलिया रोज फिल्म से जुड़े कुछ न कुछ वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब आलिया ने बीते दिन वीडियो शेयर कर बताया था कि वह और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रार्थना करने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे हैं। दोनों काफी एक्साइटेड थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद दोनों की एक्साइटमेंट खत्म हो गई क्योंकि वहां पहुंचते ही उनका स्वागत विरोधियों से हुआ। दरअसल, वहां बजरंग दल के लोगों ने रणबीर और आलिया को महाकाल के मंदिर जाने नहीं दिया।

विरोध इतना बढ़ गया था कि आलिया और रणबीर बिना दर्शन किए वहां से लौट आए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रोटेस्टर्स काफी विरोध कर रहे हैं। वहीं पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन मामला इतना बढ़ जाता है कि पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई हो जाती है। 

क्यों हुआ विरोध

दरअसल, ये विरोध रणबीर के एक पुराने बीफ वाले बयान को लेकर हुआ। साल 2011 में रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म रॉकस्टार के प्रमोशन के दौरान कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। उन्होंने कहा था, 'मेरा परिवार पेशवर से है तो इसलिए उनके लिए खूब सारा पेशवर खाना आता है। मैं मटन, पाया और बीफ खाने का शौकीन हूं। बीफ मेरा सबसे पसंदीदा है।'

बस रणबीर के इसी बयान को लेकर बीते दिन उनका विरोध किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कहा, 'हम रणबीर कपूर को लेकर विरोध कर रहे हैं और उन्हें महाकाल मंदिर में नहीं जाने देंगे। उन्होंने हमारी गौमाता के खिलाफ गलत बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बीफ खाना अच्छा लगता है।' 

अयान ने किए दर्शन

वैसे रणबीर और आलिया भले ही दर्शन नहीं कर पाए, लेकिन अयान दोनों के वहां से जाने के बाद भगवान के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर से अपनी फोटो शेयर कर लिखा, 'आज महाकलेश्वर मंदिर जाकर काफी खुश और एनर्जी से भरा महसूस कर रहा हूं। बहुत खूबसूरत दर्शन किए। इस दर्शन के साथ मैं ब्रह्मास्त्र की फिल्म मेकिंग जर्नी को खत्म करना चाहता था और अपनी फिल्म की रिलीज के लिए पूरी पॉजिटिव एनर्जी और आशीर्वाद ले सकूं।'

बता दें कि ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म का आइडिया अयान को 10 साल पहले फिल्म ये जवानी है दीवानी के सेट पर आया था। इसके बाद फिल्म को बनाने में कई साल लग गए और फिर कई बार रिलीज के कैंसल होने के बाद अब फाइनली फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया, रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म लगभग 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.