समाधान शिविर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिलने से बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान

Updated on 28-05-2025 01:07 PM

बालोद। सुशासन तिहार 2025 के तहत आयोजित हो रहा समाधान शिविर, जन-जन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का एक सशक्त माध्यम बन गया है। आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव बी में आयोजित समाधान शिविर ने एक बार फिर सुशासन की मिसाल पेश की। इस शिविर में बुजुर्ग  प्रेमलाल और  कचरू राम, को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उम्मीद जगी है। आयुष्मान वय वंदना योजना 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए एक क्रांतिकारी पहल है, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों को सरकारी और  पंजीकृत निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए आधार-आधारित पंजीयन अनिवार्य है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनती है। बालोद जिले में इस योजना के तहत अब तक हजारों बुजुर्गों को लाभ मिल चुका है, और भाठागांव बी के इस शिविर ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। समाधान शिविर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिलने पर बुजुर्ग  प्रेमलाल ने बताया कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, यह कार्ड मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं। अब मैं बिना आर्थिक चिंता के अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकूंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को दिल से धन्यवाद देता हूं। इसी प्रकार बुजुर्ग कचरू राम ने भावुक होकर कहा कि, हमारे जैसे बुजुर्गों के लिए सरकार ने इतना सोचा, यह गर्व की बात है। सुशासन तिहार ने हमारी आवाज को सुना और हमें यह सुविधा दी है। सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के वितरण ने यह साबित किया कि सरकार हर वर्ग, विशेष रूप से समाज के कमजोर तबकों, जैसे बुजुर्गों, की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। भाठागांव बी के इस समाधान शिविर ने न केवल  प्रेमलाल और  कचरू राम जैसे बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि यह भी दिखाया कि सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ में जनसेवा का नया अध्याय लिख रहा है। यह अभियान न केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाने तक सीमित है, बल्कि यह ग्रामीणों के बीच विश्वास और उम्मीद की किरण भी जगा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.