हार्दिक और तिलक के बीच ड्रेसिंग रूम में हुई बहस? इंस्टा यूजर के दावे से मचा कोहराम, रोहित शर्मा करते हैं फॉलो

Updated on 01-05-2024 02:11 PM
नई दिल्ली: हिटमैन रोहित शर्मा, 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या... बड़े-बड़े सूरमाओं से भरी मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। 5 बार की चैंपियन टीम का सफर 10 मैच के बाद ही समाप्त हो गया। बड़ी हैरानी होती है जब कोई इतनी सफल टीम इतनी आसानी से हथियार डाल दे, लेकिन जो है सो है। अभी चार मैच बचे हैं लेकिन इन सब को जीतकर भी मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। मुंबई इंडियंस अपने प्रदर्शन से कहीं अधिक इस बात को लेकर सुर्खियों में रही कि उसने ऑक्शन से ठीक पहले कप्तान बदल दिया, फिर रही सही कसर हार्दिक पंड्या के अजब-गजब बर्ताव ने टीम का बंटाधार कर दिया। टीम में मनमुटाव और विवाद की खबरों के बीच मुंबई इंडियंस को मैदान पर रोहित शर्मा कई बार संभालते दिखे, लेकिन बात नहीं बनी। टीम में मैदान पर कभी एकजुटता नहीं दिखी।


जिस तिलक वर्मा ने लड़ी अकेले लड़ाई हार्दिक ने उसे ही बनाया विलेन!

अब मुंबई इंडियंस टीम से छनकर एक खबर सामने आई है, जिसमें अगर थोड़ी भी सच्चाई हुई तो बड़ा बवाल हो सकता है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और आईपीएल 2024 में टीम के बेस्ट स्कोरर तिलक वर्मा के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद जमकर बहस हुई। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हार मिली थी। 257 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 247 रन बना दिए थे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली। लगातार विकेट गिरने के बीच बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 32 गेंदों पर 63 रन बनाए। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए मैच मुंबई की हार पक्की हो गई।


दावा: हार्दिक और तिलक के बीच ड्रेसिंग रूम में हुई गर्मागर्म बहस!

मैच खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इशारों में तिलक वर्मा को ही हार का जिम्मेदार बता दिया। उनका कहना था कि अगर मैं कोई मैच में हार का कारण देखूं तो बाएं हाथ के बल्लेबाज को अक्षर पटेल के खिलाफ और आक्रामक होने की जरूरत थी। वह और तेजी से रन बना सकता था। यह क्रिकेट फैंस को भी थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि बाएं हाथ का बल्लेबाज कोई और नहीं तिलक वर्मा ही दिखाई देते हैं। इस बीच एक इंस्टाग्राम यूजर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के बीच बहस का दावा किया है।


दावा करने वाले इंस्टा यूजर को फॉलो करते हैं रोहित, लिखा- हिटमैन ने सुलझाया मामला

यह दावा इंस्टाग्राम यूजर हिटमैनियम45 है। इस दावे को इसलिए अधिक महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि इस अकाउंट को रोहित शर्मा खुद फॉलो करते हैं। उस यूजर ने लिखा- मुंबई इंडियंस के खेमे से बड़ी खबर आ रही है। खेल के बाद हार्दिक और तिलक के बीच बसह हुई। यह मामला मालिकों और कुछ सदस्यों तक पहुंच गया और जैसी कि उम्मीद थी रोहित शर्मा को सब कुछ सुलझाने के लिए बुलाया गया। हालांकि, यह खबर कितनी सच है, इसकी पुष्टि 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' नहीं कर सकता, इसके लिए मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या किसी की ओर से भी कुछ बयान नहीं दिया गया है।


इसलिए हार्दिक पंड्या को खटकते हैं तिलक वर्मा!

हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रांसफर करके खुद के साथ जोड़ा। यहां तक सब ठीक था लेकिन फिर हार्दिक को टीम का कप्तान बना दिया गया। रोहित ने कप्तानी नहीं छोड़ी बल्कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें हटा दिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। मुंबई इंडियंस के किसी खिलाड़ी ने हार्दिक को कप्तान बनाए जाने की बधाई तक नहीं दी। टीम में कई बार अंदरुनी कलह की भी खबर आई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में तिलक वर्मा ने डेब्यू किया था और वह रोहित की बिटिया से स्नेह करते हैं। अपनी हाफ सेंचुरी भी समायरा को डेडिकेट करते दिखे थे। खबरें यह भी हैं कि वह रोहित के करीबी हैं और यही बात हार्दिक को खटकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.