यानसन-राहुल में हुई बहस कोहली ने टोटका किया तो मिला विकेट, शार्दूल के हेलमेट पर लगी बॉल

Updated on 29-12-2023 01:28 PM

सेंचुरियन टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 32 रन से हार मिली। मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। भारत 163 रन से पिछड़ रहा था, लेकिन दूसरी पारी में टीम 131 रन ही बना सकी। भारत तीसरे ही दिन पारी और 32 रन से हार गया। पहले टेस्ट में जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत के लिए पहली पारी में इकलौता शतक केएल राहुल ने लगाया। बैटिंग के दौरान मार्को यानसन ने उनके साथ स्लेजिंग भी की। पहले टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका की पारी में आसानी से विकेट नहीं मिले। विकेट लेने के लिए विराट कोहली को टोटका अपनाना पड़ा। वहीं, शार्दूल ठाकुर मैच के दौरान चोटिल हुए फिर भी बल्लेबाजी जारी रखी।

1. रबाडा की बॉल पर बोल्ड हुए रोहित
रोहित शर्मा गुरुवार को तीसरे दिन दूसरी पारी में एक भी रन नहीं बना सके। तीसरे ओवर में रबाडा और रोहित के बीच बैटल चली। पहली चार बॉल लगातार बाहर और अंदर आती रहीं। 5वीं गेंद रबाडा ने रोहित को मिडिल स्टंप पर आने वाली फुल लेंथ फेंकी, बॉल का एंगल अंदर था। रोहित ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन बॉल बाहर की ओर स्विंग हो गई और रोहित बोल्ड हो गए।

2. शार्दूल के हेलमेट पर लगी बॉल, चोट के बावजूद बल्लेबाजी की
पहले दिन भारत के आठवें नंबर के बल्लेबाज शार्दूल ठाकुर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 44वें ओवर की तीसरी बॉल उनकी हेलमेट पर लग गई। जेराल्ड कूट्जी की बाउंसर से उनके सिर पर चोट आई। हेलमेट पर बॉल लगने से शार्दूल परेशानी में दिखे और उनका कन्कशन प्रोटोकॉल हुआ, जिसमें मेडिकल टीम ने उनकी चोट देखी। प्रोटोकॉल के दौरान, ठाकुर के सिर पर सूजन दिखाई दी।

चोट के बावजूद शार्दूल ने फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी। 47वें ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद उनके हाथ पर भी लग गई। इस बार भी मेडिकल टीम ने उन्हें चेक किया। शार्दूल ने बैटिंग तो शुरू कर दी, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए।

3. राहुल ने छक्का लगाकर शतक जमाया
मैच में राहुल शतक जमाने वाले इकलौते भारतीय रहे। उन्होंने सिक्स लगा कर शतक पूरा किया। दूसरे दिन 66वें ओवर में 95 रन पर खेल रहे राहुल ने आखरी गेंद पर कूट्जी की फुलर लेंथ बॉल के सामने आगे बढ़कर लेग साइड में डीप मिडविकेट की ओर सिक्स लगा दिया। 101 रन बनाने के साथ ही उन्होंने टेस्ट करियर का 8वां शतक जमाया। राहुल ने इसी इनिंग्स में सिक्स लगा कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया था।

4. विकेट के लिए विराट ने अपनाया बेल्स का टोटका
विराट कोहली ने एक अनोखा टोटका अपनाकर टीम को विकेट दिलाया। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की पारी के 27वें और 28वें ओवर के बीच कोहली फील्डिंग पोजीशन में चेंज के दौरान बेल्स बदलने के लिए स्ट्राइकर के छोर पर गए। उन्होंने बैटर्स एंड के स्टंप्स की दोनों बेल्स को आपस में बदल दिया। इसके बाद 28वें ओवर में बुमराह की पहली पांच गेंदों पर चार डॉट गईं और एक चौका लग गया। हालांकि, आखिरी बॉल बुमराह ने टोनी डी जॉर्जी को लेंथ बॉल फेंकी जो कि उनके बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर स्लिप में जायसवाल के हाथों में चली गई और टीम को विकेट मिला।

कोहली ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड से प्रेरित हो कर ऐसा किया। 2023 में एशेज के दूसरे टेस्ट के दौरान, जब मार्नस लाबुशेन 81 रन पर खेल रहे थे, तब ब्रॉड ने बेल्स की अदला -बदली की थी और अगली ही गेंद पर मार्क वुड की बॉल पर लाबुशेन कॉट बिहाइंड हो गए।

5. मार्को यानसन के स्लेजिंग का राहुल ने दिया मुस्कराकर जवाब
दूसरे दिन भारतीय पारी के 45वें ओवर में साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन कर रहे थे। राहुल इससे पहले मार्को यानसन के ओवर में चौका और छक्का जड़ चुके थे। 45वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़ दिया।

उसके बाद दूसरी गेंद को डिफेंस किया। जिसके बाद यानसन ने राहुल की तरफ उंगली दिखाते हुए कुछ कहा, राहुल यानसन की ओर देखकर मुस्कराए और उन्हें कुछ नहीं कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स केएल राहुल की तारीफ कर रहे हैं। केएल राहुल पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 70 रन बनाकर खेल रहे थे।

6. प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू किया, बुमराह ने पहनाई कैप
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सेंचुरियन के मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें टॉस से पहले टीम इंडिया के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू कैप सौंपी। प्रसिद्ध ने अपनी डेव्यू टेस्ट कैप ली और स्माइल कर खुशी जताई। टीम के प्लेयर्स ने उन्हें बधाई दी, जबकि हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।

कृष्णा टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 309वें भारतीय बने। उन्होंने इसी साल 18 अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी-20 डेब्यू भी किया था। साउथ अफ्रीका से नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.