RI परीक्षा को लेकर सदन में गहमा गहमी: विधायक मूणत ने राजस्व मंत्री को घेरा...

Updated on 14-07-2025 04:48 PM

रायपुर। मानसून सत्र के पहले दिन पहले ही सवाल पर सदन गरमा गया। विधायक राजेश मूणत के सवालों को राजस्व मंत्री जवाब नहीं दे पाए। विधायक मूणत ने राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई ना किए जाने को लेकर सवाल किया। विधायक मूणत ने मंत्री से पूछा कि जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई के लिए अब किसका इंतजार किया जा रहा है। अब तक घपलेबाजों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि चलिए मंत्री से छोटे-छोटे सवाल करते हैं, पर जवाब स्पष्ट और साफ आना चाहिए। इतना कहने के साथ ही विधायक मूणत ने सवाल दागना शुरू किया। उनकी तरफ से पहला सवाल आया आरआई की परीक्षा हुई थी क्या, कुल कितने अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी व नियम क्या था। मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देना शुरू किया। वे बोले आरआई की परीक्षा विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले शुरू हुई थी। फरवरी 2024 में परीक्षा परिणाम आया। परिणाम आने के बाद शिकायतों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इसके लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था। जांच दल ने गड़बड़ी पाई थी।

मंत्री ने गड़बड़ियों को किया साफ-
मंत्री ने सदन को बताया कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि परीक्षा हाल में भाई-भाई को एक जगह,रिश्तेदारों को साथ -साथ बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। मंत्री ने सदन को बताया कि शिकायतकर्ताओं ने वाट्सएप चेटिंग और काल डिटेल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पेश करते हुए इसकी विस्तृत जांच की मांग की थी। इस जांच के लिए हमने गृह विभाग को पत्र लिखा। गृह विभाग ने जांच से इंकार करते हुए पहले एफआईआर दर्ज कराने और जांच करने की बात कही। राजस्व विभाग को जांच के लिए सक्षम बताया।

EOW को सौंपा है जांच का जिम्मा-
राजस्व मंत्री ने सदन को बताया कि गड़बड़ी की जांच के लिए ईओडब्ल्यू को मामला सौंप दिया है। मंत्री ने यह भी बताया कि ईओडब्ल्यू ने 40 बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी है। विभाग ने अफसरों से जांच और पूछताछ के लिए अनुमति भी दे दी है। मंत्री ने विधायक मूणत के साथ ही सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि फर्जीवाड़े में जिनकी संलिप्तता सामने आएगी सभी जेल जाएंगे। हमारी मंशा साफ है कि घोटालेबाज बचना नहीं चाहिए। भारत माला परियोजना की तरह एक-एक बिंदुओं पर गहन जांच हो और दोषी सामने आए।

मूणत के इस सवाल का मंत्री नहीं दे पाए जवाब-
मंत्री के इस जवाब के बाद विधायक मूणत ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जब साफ हो गया कि गड़बड़ी की है। आंसरशीट में मोबाइल नंबर भी लिखा पाया गया है। रिपोर्ट में सब साफ है, इसके बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। कमेटी के रिपोर्ट के बाद कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मूणत ने कहा कि जांच कमेटी में सचिव स्तर के अफसर थे, उनकी रिपोर्ट है। यह कहते हुए मूणत ने जांच कमेटी में शामिल अफसरों के नाम भी सदन के सामने रख दिया। केडी कुंजाम विशेष सचिव, फरिहा आलम,अजय त्रिपाठी, अंशिका ऋषि पांडेय, ये जांच अधिकारी सचिव स्तर के हैं। इसके बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। विधायक के इस सवाल पर मंत्री चुप्पी साध गए। कोई जवाब देते नहीं बना।

मूणत के इस आरोप पर सदन में जमकर हुआ हंगामा-
विधायक मूणत ने कहा कि पीएससी घोटाला, पटवारी घोटाला,आरआई पदोन्नति परीक्षा ये सब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की देन है। मूणत के आरोप पर हस्तक्षेप करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जनवरी 2024 में आरआई की परीक्षा ली गई, विधायक आरोप लगा रहे हैं कि परीक्षा कांग्रेस शासनकाल में हुई। परीक्षा कब हुई आप बताए। मंत्री ने कहा कि जनवरी में परीक्षा हुई। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि आपके सरकार में परीक्षा हुई आरोप हम पर लगा रहे हैं। कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर जमकर नारेबाजी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.