तारीफ के साथ खरी-खोटी, अब केके पाठक से क्यों भिड़ गए बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप

Updated on 09-02-2024 12:30 PM
पटना: पूर्व डिप्टी सीएम को 'श्राप' देने वाले यू ट्यूबर ने अब केके पाठक पर जुबानी हमला बोला है। आप बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं। यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में जेल से रिहा हुए मनीष कश्यप ने अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कड़क आईएएस केके पाठक से सवाल पूछे हैं। हालांकि मनीष कश्यप ने बातचीत के दौरान सोशल मीडिया पर बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तारीफ भी की है। कुल मिलाकर एक बार फिर से मनीष कश्यप बिहार के सामाजिक से लेकर शैक्षणिक मुद्दों पर बोल रहे हैं।

क्या कहा मनीष कश्यप ने केके पाठक के बारे में

मनीष कश्यप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में मनीष कश्यप ने बिहार के शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के काम की तारीफ तो की है लेकिन उन्हें शिक्षा व्यवस्था पर एक चैलेंज भी दिया है। मनीष कश्यप ने कहा है कि 'केके पाठक जी, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। आपके तरीके भी सही हैं। लेकिन, ये बताइए कि आपने कितने जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सस्पेंड किया है। सिर्फ शिक्षक पर गुस्सा दिखाएंगे। पत्तों को हिलाने से कुछ नहीं होगा केके पाठक जी। यहां तो जड़ में दीमक लगी हुई है। यहीं पर आपको यूरिया, खाद, पोटाश जो डालना है डालिए।' नीचे सुनिए वो वीडियो

पटना के डीएम के साथ आपने ठीक नहीं किया- मनीष कश्यप

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने इस दौरान पटना डीएम और केके पाठक के बीच हुई चिट्ठियों से बहस वाली बात भी की। मनीष कश्यप ने कहा कि 'केके पाठक जी का तौर तरीका हमें पसंद है। लेकिन वो जिस तरह से पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह (तत्कालीन) भिड़े वो गलत था। मेरे अंदर जो गलत है उसे स्वीकार करते हैं। हम भी एग्रेसिव (ताव में) बोलते थे लेकिन ये सही नहीं था।'


4 जिला शिक्षा पदाधिकारी को निलंबित कीजिएगा तो आपकी पूजा करेंगे- मनीष कश्यप

इस दफे मनीष कश्यप ने बिहार के DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर सवाल उठाया है। मनीष कश्यप ने कहा है कि 'केके पाठक जी, हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आप बिहार के चार DEO को सस्पेंड कर दीजिएगा तो। नहीं तो मैं आपको नहीं मानूंगा। सिर्फ शिक्षकों पर नाराजगी मत जताइए।' मनीष कश्यप पर तमिलनाडू में बिहारी मजदूरों से जुड़ा फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगा था। उन पर NSA तक लगा दिया गया था। लेकिन बाद में कोर्ट ने इसे चार्ज में से हटा दिया। मनीष कश्यप जमानत पर हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.