सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव! बाहर बिठाए जा सकते हैं ये 3 धुरंधर

Updated on 11-11-2023 03:18 PM
बेंगलुरु: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन मौजूदा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक सातवें आसमान पर रहा है। 8 में से 8 मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारत सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर गया है। अब उनका सामना अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड्स से है। डच टीम के खिलाफ रोहित सेना में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय टीम इन 3 स्टार खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। आइये जानते हैं आखिर कौन हैं यह खिलाड़ी।

शुभमन गिल

भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल मौजूदा वर्ल्ड कप में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने अब तक इस वर्ल्ड कप में 219 रन बनाए हैं। हालांकि गिल को भारतीय मैनेजमेंट सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले आराम दे सकती है, ताकि वह 15 नवंबर को अपना बेस्ट दे पाएं। उनकी जगह नीदरलैंड्स के खिलाफ ईशान किशन को मौका मिल सकता है।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी युनिट की जान जसप्रीत बुमराह भी नीदरलैंड्स के खिलाफ बेंगलुरु में आराम करते हुए नजर आ सकते हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। बता दें कि अगर कृष्णा यह मैच खेले तो उनका यह वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच होगा। बुमराह ने अब तक इस वर्ल्ड कप में खेले गए 8 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

​कुलदीप यादव

भारतीय टीम के जादुई लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह दिग्गज रविचंद्रन अश्विन को मौका मिल सकता है। हालांकि कुलदीप ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक इस मेगा आईसीसी इवेंट में 12 विकेट झटके हैं। कुलदीप को भी टीम इंडिया सेमीफीइनल जैसे बड़े मैच के लिए फ्रेश रखना चाहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.