जमीन रजिस्ट्री के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, वित्त मंत्री चौधरी ने दिये संकेत...

Updated on 18-06-2024 05:54 PM

रायपुर। आमजनों की सुविधा के लिए जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाले हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्‍ट्री के सिस्‍टम में कुछ बदलाव किए गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए इसमें बड़े रिफॉर्म की तैयारी चल रही है। आगामी 3 से 4 महीने में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को उम्मीद
लोकसभा के मानसून सत्र में बजट से छत्‍तीगसढ़ की उम्‍मीदों पर मंत्री चौधरी ने कहा कि, केंद्रीय पूर्ण बजट आएगा। इस अमृतकाल में 2047 तक मोदी का विकसित भारत बनाने का संकल्‍प है। आने वाला बजट देश इसी विकसित भारत 2047 के लिए नींव का काम करेगा। छत्‍तीसगढ़ में भी उसी दिशा में अधोसंरचना, नेशनल हाईवे और रेलवे के लिए बड़ी सौगात मिलेगी यह मैं पूर्ण विश्‍वास के साथ कह रहा हूं। उन्‍होंने आगे कहा कि, गरीब कल्‍याण की योजनाओं, किसान, महिला और युवा बहुत सारी सौगात मिलेगी।

वहीं ईवीएम को लेकर कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर भी वित्‍त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस मानसिक हताशा निराशा का शिकार गई है। इसी हताशा और निराशा में कांग्रेस के नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। ये वही बात है कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। दरसअल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने कहा कि,  छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस 5 से 6 सीट जीत रही थी, लेकिन बीजेपी वालों ने ईवीएम में गड़बड़ी कर दी और ये (कांग्रेस) जीतते हैं तो ईवीएम सही हो जाता है। हारते हैं तो ईवीएम- ईवीएम चिलाने लगते हैं।

ईवीएम हैक होता तो यूपी में 80 सीटें जीत जाते
पूरे देश और दुनिया में जो भी तकनीक है उसका उपयोग करके कोई भी व्‍यक्ति उसे हैक नहीं कर सकता। ये अनावश्‍यक आरोप-प्रत्‍यारोप की राजनीति कर रहे हैं। यूपी में हमको पिछले बार से कम सीटे मिली है। ईवीएम पर कंट्रोल होता तो हम वहां 80 में से 80 सीटे जीत जाते। भारत के महान लोकतंत्र में कांग्रेस को इस तरह की बवकास बातें शोभा नहीं देती। ताम्रध्‍वज साहू जी को अनर्गल बयानबाजी से बाज आना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.