रायपुर में 18–19 दिसंबर को मांस–मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध

Updated on 17-12-2025 12:51 PM

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने गुरू घासीदास जयंती (18 दिसंबर 2025) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर 2025) के अवसर पर शहर में मांस–मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में लिया गया है।नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों पावन पर्वों के दिन रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित सभी पशुवध गृह एवं मांस–मटन की दुकानें बंद रहेंगी। प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी करेंगे, ताकि आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित किया जा सके।इसके साथ ही, नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी होटल, ढाबे या दुकान में मांस–मटन का विक्रय पाया जाता है, तो संबंधित सामग्री की जप्ती की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश का पालन करें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.