इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगा महासंग्राम, इस टीम के फेवर में हैं आंकड़े

Updated on 10-11-2022 06:02 PM
भारत और इंग्लैंड आज यानी गुरुवार 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में टी 20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारत ने सुपर 12 में चार मैच जीते और ग्रुप 2 को टॉप किया। हालांकि, टीम को पर्थ में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अभी तक भारत के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं और इन्हीं से टीम को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलें। इंग्लैंड के लिए भी ये बड़ा खतरा होंगे।  

इंग्लैंड की बात करें तो टीम आखिरी सुपर 12 के मैच में श्रीलंका को हराने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल हुई थी। इंग्लैंड को आयरलैंड के हाथों हार का सामना भी करना पड़ा था। वहीं, अगर दोनों टीमों के पिछले दो साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मामले में टीम इंडिया इंग्लिश टीम से आगे नजर आती है। भारत के बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाद भी इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन करने में सफल हुए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत भी ज्यादा टीम इंडिया को ही मिली हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने जुलाई 2022 में 48 गेंदों में शतक जड़ा था। इसी मैच में 117 रन बनाए थे। दोनों देशों के बीच टी20आई क्रिकेट में ये सबसे बड़ा निजी स्कोर है। सूर्या का स्ट्राइकरेट 195 से ज्यादा का है और ये दोनों देशों के बीच सबसे अच्छा स्ट्राइकरेट है। मार्च 2021 में डेब्यू करने के बाद से वे इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन बनाने में सफल हुए हैं। किसी एक बल्लेबाज का इस पीरियड में ये सर्वाधिक स्कोर है।

इन 5 खिलाड़ियों पर लगेगा बड़ा दांव, चले तो लगा देंगे टीम का बेड़ा पार
विराट कोहली का बल्ला भी इंग्लैंड के खिलाफ चलता है। वे मार्च 2021 से अब तक 4 अर्धशतक इस टीम के खिलाफ जड़ चुके हैं। एक ही सीरीज में विराट ने 231 रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे, जो दोनों देशों के लिए रिकॉर्ड है। हालांकि, दोनों देशों के बीच खेली गई टी20 सीरीजों में सबसे ज्यादा विकेट क्रिस जॉर्डन ने चटकाए हैं। उन्होंने 18 विकेट लिए हैं। सबसे बड़ी पार्टनरशिप (130 रन) जोस बटलर और डाविड मलान ने की हुई है। सबसे ज्यादा (20) अतिरिक्त रन भी इंग्लिश टीम ने दिए हैं। भारत ने पिछले 8 में से 5 मुकाबले इस टीम के खिलाफ जीते हैं और दोनों सीरीज भी आखिरी भारत ने ही जीती हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
Advt.