बहुत बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो जाएगी रोहित शर्मा ने किस सवाल पर कहा ऐसा

Updated on 08-08-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर जिस बेफ्रिकी से रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हैं उसका कोई जवाब नहीं है। ऐसा ही कुछ वह मैदान के बाहर भी रहते हैं। देश हो या फिर विदेश में रोहित पर मुंबईया स्लैंग खूब सूट करता है। कई मौकों पर देखा गया है कि रोहित जिस अंदाज में सवालों के जवाब देते हैं उसे खूब पसंद जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब वह अमेरिका के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

इस कार्यक्रम में रोहित से क्रिकेट को लेकर कई सवाल पूछे गए। उसमें आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप से भी जुड़े कुछ सवाल थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें पाकिस्तान का सबसे हार्डेस्ट बॉल कौन लगता है। इस सवाल को सुनकर रोहित कुछ पल के लिए चुप रहे और फिर मुंबई स्टाइल में जवाब से पूरी महफिल लूट ली।

रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज के सवाल पर कहा, 'पाकिस्तान में सब अच्छे बॉलर हैं... ऐसा कुछ नहीं है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा भाई, बहुत बड़ा-बड़ा कंट्रोवर्सी होता है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। एक नाम लूंगा तो दूसरे को बुरा लग जाएगा। सब अच्छे प्लेयर हैं।' रोहित शर्मा के इस जवाब से वहां मौजूद दर्शक ने ठहाका लगा दिया। रोहित की पत्नी भी रितिका भी उनके इस अंदाज को देखकर हंस पड़ी।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित से पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर सवाल पूछा गया। इससे पहले भी 2019 विश्व कप के दौरान एक रिपोर्टर ने रोहित से जानना चाहा कि वह पाकिस्तानी टीम को क्या टिप्स देना चाहेंगे। इस पर रोहित ने कहा, 'मैं अभी क्या टिप्स दूंगा। जब मैं कभी पाकिस्तानी टीम का कोच बना तो बताऊगां। रोहित शर्मा का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।'

ब्रेक पर हैं रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ब्रेक पर हैं। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। ऐसे में ब्रेक के बाद वह एशिया कप में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.