कुम्हारी बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी, कलेक्टर ने दिए आदेश

Updated on 10-04-2024 05:21 PM

दुर्ग। जिले के कुम्हारी में मंगलवार रात्रि हुई बस वाहन दुर्घटना की खबर लगते ही कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में जिला/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए रायपुर पहुंचाया गया। इस घटना में घायल रमेश यादव, गुरूमुख सिंग, निर्मल सिंग, देवेन्द्र सिंग, मोनिका वर्मा, उषा साहू, हस्तिना सिक्का, कुंती यादव, उर्मिला कौशल, सरजीत कौर को एम्स में भर्ती किया गया है। बिहारी लाल दुबे को मेकाहारा में एवं कविता चौधरी, प्रदीप वाधी को ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए है। जांच के बिन्दु निर्धारित कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 महेश कुमार राजपूत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम राजपूत निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर 30 दिवस के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजन एवं घायलों को शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन में निहित प्रावधानों के अनुरूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें शांति बाई देवांगन पति स्व.बिहारी लाल देवांगन उम्र 60 वर्ष पता महमायापारा वार्ड 3 कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, सत्या बाई निषाद पति अभय निषाद उम्र 60 वर्ष पता-रामनगर कुम्हारी, राजू राम पिता रामवृक्ष नाई उम्र 49 वर्ष निवासी सेवा समिति कैम्प 2 मिलाई, पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल उम्र 50 वर्ष पता जोन 03 खुर्सीपारा रामचंद्र होटल के पास थाना खुर्सीपारा जिला दुर्ग, कमलेश देशलहरा पिता तुलसी राम देशलहरे उम्र 35 वर्ष पता सेक्टर 4 सड़क 28 म.नं. 26 भिलाई, निखु भाई पटेल पिता मदन भाई पटेल उम्र 63 वर्ष पता सेक्टर 2 मिलाई थाना भिलाई नगर, परमानंद तिवारी पिता स्व. वासुदेव तिवारी उम्र 55 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड दादर रोड चरोदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग, त्रिभुवन पाण्डेय पिता स्व. जय किसन पाण्डेय उम्र 55 वर्ष पता प्रगति नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई, बिहारी यादव पिता भूखन यादव उम्र 60 वर्ष पता शास्त्री नगर भिलाई, मनोज कुमार ध्रुव पिता मनाराम ध्रुव उम्र 43 वर्ष पत्ता म.नं. 858/4 ड्रीम सिटी वार्ड 7 भिलाई उमदा रोड थाना भिलाई 3, अमित सिन्हा पिता मोहन लाल सिन्हा उम्र 40 वर्ष पता शंकर नगर वार्ड 11 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, कृष्णा साहू पिता टोंका साहू उम्र 45 वर्ष पता-केनाल रोड जोन 2 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार दुर्ग शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.