
रायपुर । भूपेश केबिनेट में मरकाम के शामिल होने के बाद फेरबदल जारी है। बताया जा रहा है कि 3 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बदलाव की सूची राजभवन पहुँच गई है। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद विभागों के बँटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास जो विभाग थे, वे सभी मरकाम को नहीं मिलेंगे। अलबत्ता कुछ विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपकर उनके कुछ विभागों का बँटवारा किया जायेगा। प्रस्तावित फेरबदल से तीन मंत्री प्रभावित हो रहे हैं।