बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता : संजय अग्रवाल

Updated on 21-06-2025 12:03 PM

बिलासपुर।  कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज कोटा विकासखंड के कई सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांवों का सघन दौरा किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर साथ थे।निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता मिलने पर संबंधित सीडीपीओ रुचि श्याम, पर्यवेक्षक कीर्ति नोर्गे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन शुक्ला को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सेंदरी,बांसाझाल, टाटीधार, आमगोहन ,लूफा, मझगांव सहित अन्य गांवों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण सड़क और पेयजल जैसी मूलभूल सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने दौरे की शुरुआत सेंदरी स्थित स्कूल से की। 12 वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम पर असंतोष जताया। परीक्षा परिणाम क्रमशः 85 और 70 प्रतिशत आया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आना चाहिए। सभी शिक्षकों से वन टू वन चर्चा का कारण जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बच्चों को अपना बच्चा मानकर उन्हें पढाएं। एक्स्ट्रा क्लासेज लेकर बच्चों को पढ़ाने कहा। उन्होंने कक्षा 4 थीं के बच्चों से आत्मीय चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद भी नहीं थी। यहां दर्ज संख्या 35 है लेकिन दो ही बच्चे केन्द्र में आए थे। आंगनबाड़ी सहायिका रजिस्टर भी नहीं दिखा पाई। कलेक्टर ने सीडीपीओ , पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने कहा है।

उन्होंने लूफा में सीएससी का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बहुत सुविधा जनक हैं। इससे हमें सहूलियत हो रही है। उन्होंने लूफा में ही सुपेत ध्रुव की बाड़ी में बनाए गए डबरी का जायजा लिया। 3 लाख रुपए की राशि से यह डबरी स्वीकृत हुई है। वे अब इसमें मछली पालन कर रहे हैं। कलेक्टर ने सब्जीकी खेती करने की सलाह दी। इस दौरान पीएम जनमन योजना के हितग्राही रामभगत बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनके नए बने पीएम जनमन आवास का मुआयना भी किया। परिवारजनों ने कलेक्टर को बताया कि इसके पहले मिट्टी की झोपड़ीनुमा मकान में रहते थे। उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर ने आमगोहन में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे इंजेक्शन वेल तकनीक का स्थल निरीक्षण किया। अन्य गांवों में भी इसी तरह से जल संरक्षण के लिए कार्य करने कहा। कलेक्टर ने इसके आगे टाटीदर गांव में राशन दुकान का जायजा लिया। राशन वितरण की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने जनमन योजना के तहत 60 लाख की लागत से बनाए जा रहे बहुद्देशीय विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां आंगनवाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद सहित अन्य सुविधाएं एक साथ ग्रामीणों को मिलेंगी। कलेक्टर ने इसका निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूराकरने कहा। एसडीएम नितिन तिवारी, एपीओ प्रमिल लठारे , सीईओ जनपद  युवराज सिंहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.